नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक शाम शाम 4 बजकर 27 मिनट पर धरती हिली, रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। इस दौरान तेज भूकंप को महसूस करते ही लोग दहशत से भर गए और घरों से बाहर निकल आए। भूकंप प्रभावित इलाके में पुलिस प्रशासन, राहत और बचाव कार्य टीम अलर्ट हो गई है। 

शिमला : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के किन्नौर में मंगलवार शाम को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक शाम शाम 4 बजकर 27 मिनट पर धरती हिली, रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। इस दौरान तेज भूकंप को महसूस करते ही लोग दहशत से भर गए और घरों से बाहर निकल आए। भूकंप प्रभावित इलाके में पुलिस प्रशासन, राहत और बचाव कार्य टीम अलर्ट हो गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 दिन में तीसरी बार भूकंप
राज्य में 15 दिन के भीतर यह तीसरा मौका है जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले 25 अक्टूबर को राजधानी शिमला (shimla) में सुबह चार बजकर लगभग आठ मिनट पर कम तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह जिले में पांच किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। इसके एक दिन बाद 26 अक्टूबर को भी हिमाचल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लाहौल-स्पीति और मनाली में काफी तीव्रता के झटके महसूस हुए थे। उस वक्त रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है।

दो दिन पहले सिक्किम में आया था भूकंप
हिमाचल प्रदेश से पहले सिक्किम (Sikkim) में 7 नवंबर रविवार की शाम 4.3 तीव्रता का भूकंप आया जो राजधानी गंगटोक (Gangtok) से लगभग 18 किलोमीटर दूर छह किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया था कि भूकंप रात नौ बजकर 50 मिनट पर आया था। पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल (West Bengal) के उत्तरी हिस्से में दार्जीलिंग (Darjeeling) और कलिमपोंग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

इसे भी पढ़ें-गुजरात के द्वारका में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 मापी गई तीव्रता,असम-मणिपुर में भी डोली धरती

इसे भी पढ़ें-हिमाचल प्रदेश के लाहौत स्पीती और मनाली में 4.3 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं