जम्मू में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह पांचों लोग आपस में रिश्तेदार थे।

कश्मीर. जम्मू में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह पांचों लोग आपस में रिश्तेदार थे। मारे जाने वालों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। वह अपने मृत बेटे का शव एक कार में लेकर घर जा रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूरी रात दरिया में पड़े रहे पाचों शव 
दरअसल, यह भयानक एक्सीडेंट मंगलवार देर रात द्रबशाला तहसील के पानी नाला इलाके में हुआ। जहां इनकी कार अचानक एक गहरे गड्डे में जा गिरी। गाड़ी में सवार पाचों लोग पूरी रातभर चिनाब दरिया में पड़े रहे। सुबह जब राहगीरों ने उनको देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को बुधवार सुबह दी। 

पति-पत्नी सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत
सेरीनाला गांव के रहने वाले शिक्षक पवन कुमार के तीन महीने के बच्चे की तबीयत खराब थी। वह उसके इलाज के लिए रविवार को जम्मू लेकर गए थे। जहां डॉक्टर उसको नहीं बचा सके और मृत हो जाने पर उसे घर ले जाने को कहा। जहां दुखी होकर मााता-पिता अपने तीन अन्य रिश्तेदारों के साथ घर के लिए निकले। लेकिन पहुंचने से पहले वह हादसे का शिकार हो गए।

मां की गोद में मृत पड़ा था बच्चा...
जब लोगों ने तीन महीने के बच्चे को उसकी मां की गोद में मृत देखा तो वहां मौजूद लोगों की आंखों से भी आंसू निकल पड़े। हर कोई यह बात करता रहा देखो यह कैसा संयोग है माता-पिता जिस बेटे की जान बचाने के लिए गए थे। लेकिन उसको जिंदा तो नहीं बचा सके, बल्कि खुद भी उसके साथ चले गए।