मॉब लिंचिंग के खिलाफ उम्रकैद की मांग, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पेश किया विधेयक
कोलकाता. मॉब लिंचिंग के खिलाफ हाल ही में राजस्थान में कानून बनने के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा में भी इसको लेकर विधेयक पेश गया। पेश किये गए विधेयक के अनुसार मॉब लिंचिंग के मामले में दोषी पाये जाने वाले को उम्रकैद की सजा होगी। वहीं यूपी के स्टेट लॉ कमीशन ने सरकार को मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने की सिफारिश की है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

शक के आधार पर भीड़ करती है हत्या
प्रदेश में कई स्थानों पर अफवाहों के चलते हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस तरह के मामलों में भीड़ बच्चा चोरी, या किसी सांप्रदायिक अफवाह के शक में लोगों की हत्या कर देते हैं।
