प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जम्मू-कश्मीर रोजगार मेले को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि  मैं पहले जब भी जम्मू-कश्मीर के लोगों से मिलता था, उनका एक दर्द हमेशा महसूस करता था।

जम्मू. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जम्मू-कश्मीर रोजगार मेले को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं पहले जब भी जम्मू-कश्मीर के लोगों से मिलता था, उनका एक दर्द हमेशा महसूस करता था। ये दर्द था... व्यवस्थाओं में भ्रष्टाचार। जम्मू-कश्मीर के लोग भ्रष्टाचार से नफरत करते हैं। हमें नई सोच के साथ काम करना है। जम्मू-कश्मीर हर हिंदुस्तानी का गौरव, हमें मिलकर इसे नई ऊंचाई पर ले जाना है जम्मू-कश्मीर अब नई व्यवस्थाओं में निरंतर विकास को आगे बढ़ा रहा है। आज जम्मू-कश्मीर में 20 अलग-अलग जगहों पर 3 हजार युवाओं को सरकार में काम करने के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं। इसके आलावा प्रदेश में 2019 से अब तक 30,000 सरकारी पदों पर भर्ती हुई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो कांफ्रेंस के जरिए रविवार को जम्मू-कश्मीर रोजगार मेले को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में दूसरे अन्य विभागों में भी 700 से ज्यादा नियुक्ति पत्र देने की तैयारी जोरों पर है। इनमें से करीब 20,000 नौकरियां बीते साल में दी गई हैं। अब समय पुरानी चुनौतियों को पीछे छोड़कर नई संभावनाओं का लाभ उठाने का है। यह हमारे युवा ही हैं जो जम्मू कश्मीर में विकास की नई गाथा लिखेंगे। आज इस प्रदेश में रोजगार मेले का आयोजन बहुत विशेष है।

Scroll to load tweet…

जम्मू-कश्मीर के लोगों को भ्रष्टाचार से नफरत है- PM 
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं पहले जब भी जम्मू-कश्मीर के लोगों से मिलता था, उनका एक दर्द हमेशा महसूस करता था। जम्मू-कश्मीर के लोग भ्रष्टाचार से नफरत करते हैं। मैं, मनोज सिन्हा और उनकी टीम की इस बात के लिए भी प्रशंसा करूंगा कि वो भ्रष्टाचार रूपी बीमारी को समाप्त करने के लिए भी जी-जान से जुटे हैं। 

हर हिन्दुस्तानी का गौरव है कश्मीर- मोदी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर हर हिंदुस्तानी का गौरव है। हमें मिलकर जम्मू-कश्मीर को नई ऊंचाई पर ले जाना है। हमारे सामने 2047 के विकसित भारत का विराट लक्ष्य भी है, जिसे पूरा करने के लिए हमें मजबूत संकल्पों के साथ राष्ट्र निर्माण में जुट जाना होगा।