सबरीमला में भगवान अयप्पा के मंदिर परिसर के पास सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात 32 वर्षीय एक पुलिस अधिकारी (सीपीओ) बेहोश होकर गिर गया और शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

पम्बा. सबरीमला में भगवान अयप्पा के मंदिर परिसर के पास सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात 32 वर्षीय एक पुलिस अधिकारी (सीपीओ) बेहोश होकर गिर गया और शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने बताया कि सीपीओ को पुलिस बैरक से अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मालाबार विशेष पुलिस अधिकारी बीजू कोझिकोड में पेराम्ब्रा के रहने वाले थे और उनके परिवार में पत्नी एवं सात महीने की एक बेटी है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उनकी मौत पर शोक जताया। सबरीमला मंदिर के कपाट दो महीने के लिये शनिवार शाम को श्रद्धालुओं के लिये खोल दिये गए।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)