दिल्ली में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा  हुआ है। इस शख्स को अपनी पत्नी की बेवफाई का खामियाजा भुगतना पड़ा। पुलिस को 17 अक्टूबर को एक निर्माणाधीन मकान की लिफ्ट की खाली जगह पर मिली थी शख्स की बॉडी।

दिल्ली. बात 17 अक्टूबर की है। ईस्ट पटेल नगर के एक निर्माणाधीन मकान में लिफ्ट की खाली जगह से पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान 42 साल के दयाराम के रूप में हुई थी। दयाराम की पत्नी अनीता(30) ने इसे दुर्घटना बताया था। लेकिन अपराध छुप नहीं सका। जांच में सामने आया कि दयाराम को मकान की चौथी मंजिल पर बुलाया गया था। वहां शराब की पार्टी हुई। दयाराम जब पीने के बाद मदहोश हुआ, तो उसे 45 फीट की ऊंचाई से नीचे फेंक दिया गया। इस हत्याकांड में पुलिस ने अनिता और उसके प्रेम अर्जुन मंडल(32) को गिरफ्तार किया है। अनिता और अर्जुन पिछले 3 साल से एक-दूसरे से प्रेम करते थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


मोबाइल कॉलिंग ने पकड़वा दिया...

पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे में इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली थी। पुलिस को छत से दयाराम का मोबाइल, खून से सनी चप्पलें और कपड़े मिले थे। वहीं मृतक का टिफिन बॉक्स, मफलर और मोबाइल की बैट्री अलग पड़ी मिली। छत पर शराब की बोतल आदि भी मिले। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि मृतक के बैग से एक पर्ची मिली थी, जिस पर छेनू नामक के आदमी का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। उसने ही सबसे पहले दयाराम की पहचान की। इसके बाद पत्नी पहुंची, तो उसने इसे दुर्घटना बताया। मृतक मिस्त्री का काम करता था। जबकि अनिता घरों में कामकाज। पुलिस को अनिता के हाव-भाव देखकर शक हुआ था। जब उसके मोबाइल की कॉल डिटेल्स निकलवाई गई, तो मालूम चला कि वो अर्जुन के टच में है। दोनों की मोबाइल लोकेशन भी घटनास्थल पर मिली। आखिरकार दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

(बेवफा पत्नी अनिता और मृतक दयाराम)