सोशल मीडिया पर ट्रांसजेंडर महिला के साथ अत्याचार और मारपीट करते हुए उनके बाल काटने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह शर्मनाक तमिलनाडु के तूतीकोरिन की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

तूतीकोरिन। तमिलनाडु से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। राज्य के तूतीकोरिन में गुरुवार एक ट्रांसजेंडर महिला के साथ कुछ लोगों ने पहले मारपीट की, इसके बाद जबरदस्ती उसके बाल काट दिए। इस घटना का वीडियो भी बनाया गया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, जो अब वायरल हो रहा है। इस दुखद घटना में महिला का पहले मजाक उड़ाया गया। इसके बाद उससे मारपीट हुई और फिर सरेआम बाल काट दिए गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हालांकि, तूतीकोरिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस वीडियो में दिख रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वीडियो को ट्रांसजेंडर अधिकार कार्यकर्ता ग्रेस बानो ने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट हैंडल से पोस्ट किया है। 19 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ पुरूष एक ट्रांसजेंडर महिला को घेरे हुए हैं। उनमें से एक पुरूष रेजर लेकर पीड़ित ट्रांसजेंडर महिला के लंबे बाल काट देता है। इस दौरान वह आदमी बगल में बैठी एक अन्य ट्रांसजेंडर महिला पर तंज कसता है और बालों के गुच्छे को मैदान में फेंक देता है। 

ग्रेस बानो ने पूछा- इस तरह की हिंसा कब खत्म होगी 
यह आदमी वीडियो में कहता दिख रहा है, उन्हें देखो, वे पुरुषों से पैसे निकालती हैं। हमें उनके साथ क्या करना चाहिए। यह अब खत्म हो गया। क्या अब आप अच्छी और सुंदर नहीं दिख रही हैं। वहीं, इसी से जुड़ा एक अन्य वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला जमीन पर बैठी है। उसकी एक आंख सूजी है और संभवत: उससे बुरी तरह मारपीट की गई है। ट्रांसजेंडर अधिकार कार्यकर्ता ग्रेस बानो ने ट्वीट में पूछा है कि इस तरह की हिंसा कब खत्म होगी। 

दोनों आरोपी पुरूष पीड़ित ट्रांसजेंडर महिला को जानते थे 
वैसे, तमिलनाडु साउथ रेंज की पुलिस ने ग्रेस बानो की ओर से किए गए ट्वीट पर कमेंट सेक्शन में बताया गया है कि वीडियो में दिख रहे इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी पहचान नूह और विजय के तौर पर हुई है। दोनों आरोपी पुरूष इन ट्रांसजेंडर महिलाओं को अच्छी तरह से जानते थे। इनमें से एक आदमी तो इस पीड़ित ट्रांसजेंडर महिला के साथ रिश्ते में भी है। मगर कुछ समय पहले दोनों एकदूसरे से अलग हो गए थे। पुलिस के अनुसार, इस मामले और जांच जारी है। पूरी रिपोर्ट आने के बाद घटना से जुड़ी पूरी जानकारी शेयर की जाएगी। 

खबरें और भी हैं..

एक परिवार के 4 इंडियन्स को मारने वाले के बारे में अमरीकी पुलिस का शॉकिंग खुलासा

अब तक पहली और अंतिम बार.. 3 रूसी वैज्ञानिकों की अंतरिक्ष में हुई मौत, जानिए वहां मरने पर क्या होता है

पढ़िए उस सनकी सीरियल किलर की स्टोरी, जिसे फांसी देने के बाद खोपड़ी जार में बंद कर दी गई