उत्तरकाशी जिले के धारसू-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को सुबह 11 बजे एक कार उत्तरकाशी से पुरोला जा रही थी। ब्रह्मखाल के पास यह कार अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

Uttarkashi Accident: उत्तरकाशी में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। शनिवार को जिले के ब्रह्मखाल के पास एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। यह दुर्घटना धारसू-यमुमोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास हुई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे हुआ हादसा?

उत्तरकाशी जिले के धारसू-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को सुबह 11 बजे एक कार उत्तरकाशी से पुरोला जा रही थी। ब्रह्मखाल के पास यह कार अनियंत्रित होकर खाइ में जा गिरी। करीब 400 मीटर नीचे खाई में कार के गिरने से उसमें सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जबतक लोग या रेस्क्यू टीम कार दुर्घटना के शिकार लोगों की सहायता करते तबतक कार सवार पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। एक व्यक्ति की सांसें चल रही थीं। रेस्क्यू टीम ने घायल को ब्रह्मखाल स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रेस्क्यू टीम के अनुसार घायल समली देवी को पहले ब्रह्मखाल के एक अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उसे प्राथमिक उपचार के बाद उत्तरकाशी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पांच मृतकों में दो महिलाएं

इस दुर्घटना में खाई में गिरने से हुई मौतों में पांच मृतकों में दो महिलाए हैं। मृतकों की पहचान की जा चुकी है। मारे गए लोगों की पहचान बलबीर चौहान, प्रेम लाल, गंगी देवी, अमर सिंह और रामकली के रूप में हुई है। ये लोग उपराडी, पुरोला, तिरोथ सहित उत्तरकाशी के अन्य हिस्सों के रहने वाले हैं। हालांकि, दुर्घटना की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। 

मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर दु:ख जताया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपये अहेतुक सहायता का ऐलान किया है। श्री धामी ने इस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए हैं। बता दें कि इसके पहले राज्य के चमोली जिले में एक पिकअप के गहरी खाई में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें:

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सिंबल 'जलता हुआ मशाल' पर समता पार्टी का दावा...दिल्ली HC ने सुनाया यह फैसला

डॉ.अंबेडकर को लेकर क्या बोल गए शशि थरूर...महिलाओं को लेकर उनके नजरिए पर की खुलकर बात

राहुल गांधी के सावरकर को अंग्रेजों का आज्ञाकारी बताने पर भड़की बीजेपी ने साधा ठाकरे परिवार पर निशाना...

संसदीय स्थायी कमेटियों की मीटिंग से 'गायब' रहते सांसद जी...लापरवाह सांसदों में सबसे अधिक इस पार्टी के MPs