पश्चिम बंगाल की सीआईडी ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्यजीत विश्वास की हत्या की जांच के संबंध में राणाघाट निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा सदस्य जगन्नाथ सरकार से पूछताछ की

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सीआईडी ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्यजीत विश्वास की हत्या की जांच के संबंध में राणाघाट निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा सदस्य जगन्नाथ सरकार से पूछताछ की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेता से शहर में स्थित सीआईडी मुख्यालय भवानी भवन में शनिवार को करीब चार घंटे कर पूछताछ की गई।

कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हुई थी हत्या

कलकत्ता उच्च न्यायालय की खंड पीठ ने जनवरी में सरकार की गिरफ्तारी पर 28 फरवरी तक रोक लगा दी थी। हालांकि उच्च न्यायालय ने अग्रिम जमानत की सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें विश्वास की हत्या मामले की जांच में सीआईडी के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया था।

गौरतलब है कि सत्यजीत विश्वास पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में कृष्णगंज विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक थे। पिछले साल फरवरी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विश्वास के परिवार ने भाजपा नेताओं मुकुल रॉय और जगन्नाथ सरकार समेत 43 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)