पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए तीन दिन बाद नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने उम्मीदवार उतारने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आज किसी भी वक्त आ सकती है। इस लिस्ट में 13 विधायकों की किस्मत का फैसला होगा।

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए तीन दिन बाद नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने उम्मीदवार उतारने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आज किसी भी वक्त आ सकती है। इस लिस्ट में 13 विधायकों की किस्मत का फैसला होगा। कम से कम 4 विधायकों की टिकट काटने का निर्णय लिया गया है। एक विधायक की सीट बदली जा सकती है और मौजूदा विधायक के एक सदस्य को एक सीट पर टिकट देने का फैसला किया जा सकता है। कांग्रेस की 31 सीटों की लिस्ट पर विचार चल रहा है। पिछले सप्ताह शनिवार को कांग्रेस ने पहली सूची जारी की थी। इसमें 86 नाम फाइनल किए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जिन विधायकों के टिकट कटने की संभावना है, उनमें सतकर कौर, विधायक फिरोजपुर, तरसेम डीसी, विधायक अटारी, सुखपाल भुल्लर, विधायक खेमकरण और निर्मल सिंह, विधायक सुतराना शामिल हैं। जलालाबाद विधायक रविंदर अमला को गुरुहरसहाय से लड़ाने पर भी पार्टी विचार कर रही है। आमला स्वयं चाहते हैं कि उनकी सीट बदली जाए। दिक्कत यह है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू किसी भी विधायक की सीट बदलने के खिलाफ हैं।

आशु बांगड़ का टिकट तय माना जा रहा है
फिरोजपुर देहात से आम आदमी पार्टी का टिकट वापस करने वाले आशु बांगड़ का कांग्रेस से टिकट तय माना जा रहा है। आशु बांगर को लेकर दिक्कत यह है कि उनका स्थानीय कांग्रेस में जबरदस्त विरोध है। यहां से कांग्रेस के नेता हरबंस सिंह राय समुदाय से आते हैं, वह ब्लॉक समिति के चेयरमैन भी हैं, वह टिकट की दौड़ में हैं। वह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के भी खास हैं, इसलिए वह भी यहां से टिकट की उम्मीद कर रहे हैं। उन्हें आप से कांग्रेस में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी लेकर आए हैं। फाजिल्का के विधायक दविंदर घुबाया पहले फिरोजपुर देहाती से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन अब उन्हें दूसरी सीट देखनी पड़ रही है। इसी तरह से अमरगढ़ से सुरजीत धीमान भी सुनाम से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

इनकी टिकट को रोक कर किया जा रहा है विचार 
गिल से कुलदीप सिंह वैद, भोआ से जोगिंदर सिंह और नवांशहर से अंगद सैनी का टिकट पेंडिंग माना जा रहा है। जोगिंदर सिंह और अंगद सैनी का फीडबैक सही नहीं मिला है। अंगद सैनी की पत्नी अदिति सिंह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं। इसलिए अंगद के टिकट पर संश्य बना हुआ है। 

पटियाला से कैप्टन के सामने कौन? 
पटियाला सीट को लेकर भी कांग्रेस में खूब विचार किया जा रहा है। कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ दी है। इसलिए यहां से पार्टी किसी मजबूत उम्मीदवार की तलाश में हैं। समराला से अमेरिक ढिल्लों का नाम पहली सूची में नहीं था। कांग्रेस बटाला से किसी भी नए हिंदू चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी कर रही है। वहीं, कांग्रेस भी महिंदर सिंह केपी को एडजस्ट करना चाहती है। क्योंकि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी अपने रिश्तेदार केपी से मुलाकात की थी। उसने यह भी धमकी दे रखी है कि यदि उसका टिकट कटता है तो वह जलंधर कैंट से कांग्रेस के मंत्री परगट सिंह के खिलाफ मैदान में डट जाएंगे।

पंजाब कांग्रेस ने कानूनी, मानवाधिकार और RTI सेल में 22 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए, चुनाव में होंगे मददगार

Punjab Election 2022: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट पर टिकी सबकी निगाहें, इन 12 विधायकों को सबसे ज्यादा इंतजार

Punjab Election 2022: ना चिट्ठी रंग लाई, ना दबाव, मनशाहिया को कांग्रेस से टिकट नहीं, लाडी तो कहीं के नहीं रहे

Punjab Election 2022:कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें चन्नी, सिद्धू को कहां से टिकट मिला