पड़ोसियों ने बताया कि मुकेश मिनरल्स में काम करता था। वह मूल रूप से झारखंड राज्य के गिरडीह का रहने वाला था। ऐसे की कोई बात नहीं थी कि वह आत्महत्या करे। रविवार शाम को उसने आसपास वालों से अच्छे से बात की थी।

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति-पत्नी और उनकी 8 माह की बेटी की घर में लाश मिली है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं दंपति का 5 साल का बेटा जिंदा बचा है। वह मम्मी-पापा कहते हुए बिलख रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हादसा या हत्या..चल रही पुलिस की जांच
दरअसल, यह दुखद घटना जोधपुर जिले के आसोप इलाके से सोमवार सुबह सामने आई है। जहां मुकेश (35), उसकी पत्नी खुशबू (30) और 8 माह की बेटी सोनाली के शव उनके ही घर में मिले। अशंका जताई जा रही है कि जहरीला पदार्थ खाने से तीनों की मौत हुई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मौत की वजह किसी को पता नहीं
वहीं दंपति का 5 साल का बेटा भी बेसुध हालत में कमरे में पड़ा मिला। जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। वहीं थानाधिकारी मगाराम ने बताया कि मृतकों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। मामले की जांच कर रही है, जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

आसपास के लोगों ने बताई पूरी कहानी
पड़ोसियों ने बताया कि मुकेश मिनरल्स में काम करता था। वह मूल रूप से झारखंड राज्य के गिरडीह का रहने वाला था। ऐसे की कोई बात नहीं थी कि वह आत्महत्या करे। रविवार शाम को उसने आसपास वालों से अच्छे से बात की थी। लेकिन सुबह देर तक जब उसके घर से कोई हलचल नहीं हुई तो हम लोगों की अशंका हुई। इसके बाद घर के अंदर पहुंचे तो पूरा तीनों की लाश पड़ी हुई थी, वहीं बेटा बेसुध हालत में था।