जैसलमेर के रामदेवरा मेले में पहुंचे सीएम अशोक गहलोच के सामने मोदी जिंदाबाद के नारे लगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस दौरान कई घोषणाएं भी की साथ ही कई उद्घाटन भी किए। केन्द्रीय मंत्री ने यह वीडियो जारी किया है। 

जैसलमेर. जैसलमेर के रामदेवरा में चल रहे लोक देवता रामदेव बाबा के मेले के आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शुक्रवार को बाबा की समाधि स्थल पर पहुंचे। उन्होंने वहां माला चढ़ाई और पूजा अर्चना करते हुए चादर भी अर्पित की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस दौरान कई घोषणाएं भी की साथ ही कई उद्घाटन भी किए। सीएम ने रामदेवरा क्षेत्र में महिला महाविद्यालय खोलने की रजामंदी दी तो कई स्कूलों का उद्घाटन किया। लेकिन सीएम के साथ अजीब वाक्या हुआ। मुख्यमंत्री गहलोत जब सभा स्थल रामदेवरा में पहुंचे और लोगों का अभिवादन हाथ हिला कर स्वीकार किया तो इस बीच में अचानक मोदी मोदी के नारे लगने लगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रशासन हुआ परेशान
अचानक हुई इस नारेबाजी के दौरान सरकारी अफसर और सरकारी अमला परेशान हो गया, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत असहज नहीं हुए। वह लगातार अभिवादन स्वीकार करते रहे। कुछ सेकंड के बाद नारेबाजी बंद हो गई और मुख्यमंत्री वहां से रवाना हो गए।

Scroll to load tweet…

दिया था विवादित बयान
इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को जयपुर के राजस्थान पुलिस अकादमी ग्राउंड पर 450 से ज्यादा उप निरीक्षकों की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उनकी सलामी परेड ली थी। राजस्थान पुलिस अकादमी में हुए दीक्षांत परेड समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एनसीआरबी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में एफआईआरदर्ज करना अनिवार्य है, इस कारण एनसीआरबी के रिकॉर्ड में राजस्थान के क्राइम के आंकड़े अन्य राज्यों की तुलना में कुछ ज्यादा है। उन्होंने इस दौरान राजस्थान पुलिस की तारीफ की और कहा कि बहुत से राज्यों की तुलना में राजस्थान पुलिस बेहतर प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ दर्ज 56 फीसदी केस झूठे हैं।

इसे भी पढ़ें- अशोक गहलोत का विवादित बयान, कहा- रिलेटिव ही करते हैं लड़कियों के साथ रेप, महिला अपराध को भी बताया झूठ