राजस्थान के पाली जिले की पुलिस ने एक स्थानीय नेता को गिरफ्तार किया है। क्योंकि एक महिला ने उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। इतना ही नहीं, वह महिला के साथ परिजनों को आपत्तिजनक हालत में भी पकड़े गए। जिसके बाद लोगों ने निर्वस्त्र नेता जी की जमकर पिटाई कर डाली।

पाली. राजस्थान के पाली से स्थानीय नेता को अरेस्ट किया गया है । उनको गिरफ्तार करने के बाद अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला नेता को पीटती हुई दिखाई दे रही है। नेता निर्वस्त्र है और वे लगातार हाथ जोड़कर छोड़ देने की बात कह रहे है। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद महिला पर हनीट्रैप कर फंसाने का आरोप लगा। हांलाकि इस मामले में फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला से करता था अश्लील चैटिंग की डिमांड 
पाली जिले के रानी थाना पुलिस ने इस घटनाक्रम की जांच पड़ताल करते हुए बताया कि स्थानीय नेता मोहनलाल जो कि बिजोवा मंडल के महामंत्री हैं उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि मोहनलाल से कुछ दिन पहले एक महिला ने संपर्क किया था और किसी काम के बारे में बताया था। उसके बाद मोहनलाल लगातार उस महिला से फोन पर बातचीत करते रहे और अश्लील चैटिंग की डिमांड करते रहे।

परिवार ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ 
 गुरुवार रात नेताजी महिला के घर पहुंचे। उस समय महिला के घर कोई नहीं था। अचानक महिला के परिजन आ गए। इस दौरान परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। उसके बाद महिला वहां से रोती हुई खड़ी हो गई और उसने जबरन रेप का आरोप लगाते हुए नेता को बुरी तरह पीट दिया। इस दौरान महिला के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। इस बीच उनके परिजनों ने वीडियो बना लिया अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है ।

महिला पर हनीट्रैप पर फंसाने का आरोप 
गुरुवार रात की घटना के बाद पुलिस ने पहले शांति भंग करने के आरोप में मोहनलाल को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मोहनलाल का स्थानीय भू-माफिया विजय सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस घटना में पुलिस फिलहाल दोनों पहलुओं की जांच कर रही है। उधर महिला पर हनीट्रैप पर फंसाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें-ललितपुर में महिला से नौकरी के नाम पर की ऐसी हरकत, जबरन घर में घुसकर मीट बनवाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस