कांग्रेस के नव संकल्प शिविर से राहुल गांधी और देश के किसानों को लेकर निकली बड़ी खबर। देश भर की यात्रा पर जा सकते हैं राहुल गांधी, जहां सरकार  नहीं वहां कई दिनों का कैंप करने की तैयारी। किसानों के लिए नया ड्राफ्ट बनेगा।

उदयपुर. कांग्रेस के नव संकल्प शिविर के दूसरे दिन आज बड़ी खबरें बाहर आ रही हैं। शिविर में मीडिया को एंट्री नहीं है। शिविर कैंप के पास ही मीडिया के लिए कैंप बनाया गया है और वहीं पर समय समय पर बड़े नेता मीडिया को ब्रीफ कर रहे हैं। कुछ देर पहले पी चिदबंरम ने महंगाई और जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार को घेरा और अब राहुल गांधी को लेकर खबरें बाहर आ रही हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी को लेकर नेशन टूर की बातें कर रहे हैं। हांलाकि अंतिम फैसला राहुल गांधी के ऊपर ही निर्भर करता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


हरियाणा के पूर्व सीएम ने मीडिया को बताया
मीडिया ब्रीफ के दौरान हरियाणा के पूर्व सीमए भूपेन्द्र हुडडा और अन्य कई सीनियर नेता मौजूद रहे। उन्होनें कहा कि किसानों को लेकर बड़ी तैयारी की जा रही है। लोन देने के बाद किसान की जमीन कुर्क करने का प्रावधान है और साथ ही क्रिमिनल केस चलाया जाता है। हम ऐसा ड्राफ्ट तैयार कर रहे हैं जिससे किसानों को परेशानी नहीं आए। ब्रीफ में कहा गया कि राहुल गांधी जल्द ही देश भर की यात्रा पर निकल सकते हैं। जहां सरकार नहीं है वहां पर नई उर्जा भरेंगे। कई दिन वहां ठहरेंगे और जनता का फीडबैक लेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले यह नेशन टूर पूरा करने का प्लान है। ब्रीफ से पहले राहुल गांधी ने दिग्गज नेताओं से बात-चीत की थी।

बता दें कि कांग्रेस का चिंतन शिविर 13, 14 और 15 मई को उदयपुर में हो रहा है। मंथन सत्र का मुख्य फोकस 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करना है। इस बैठक को 'नव संकल्प चिंतन शिविर' नाम दिया गया है। इसमें 2024 के आम चुनावों की रणनीति, ध्रुवीकरण की राजनीति का मुकाबला करने और आने वाली चुनावी चुनौतियों के लिए तैयारी पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े- उदयपुर के चिंतन शिविर के बीच आई चिंता की खबर: सीएम के इस खास आदमी को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बुलाया

 चिंतन शिविर: सोनिया गांधी ने PM मोदी पर हमला बोला, कहा- भय में जी रहे लोग, अल्पसंख्यकों पर हो रहा अत्याचार

कांग्रेस के 3 दिवसीय चिंतन शिविर में पहुंचे राहुल-प्रियंका गांधी, वीडियो में देखें कैसे हुई गुटबाजी