Aaj Ka Rashifal In Hindi: 2 सितंबर 2026 बुधवार को हलषष्ठी का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि द्वापर युग में इसी तिथि पर शेषनाग ने श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम के रूप में अवतार लिया था।

2 September 2026 Ka Rashifal: 2 सितंबर, बुधवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी और षष्ठी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन हरछठ का पर्व मनाया जाएगा, जिसे, हलषष्ठी और उपछठ भी कहते हैं। इस दिन शुक्र ग्रह कन्या से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा, वहीं इस दिन ध्रुव, व्याघात, काण और सिद्धि नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल 2 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आप खुद को मानसिक तौर पर काफी मजबूत महसूस करेंगे। किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरे लोगों को फायदा होगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

वृषभ राशिफल 2 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। सरकारी कामकाज में दस्तावेजों की वजह से परेशानी आ सकती है। आपके चिड़चिड़े व्यवहार से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। किसी से भी बेवजह बहस करने से बचें। किसी की बात से आपको ठेस लग सकती है।

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र बढ़ाएगा 4 राशियों की मुश्किलें, बैंक बैलेंस में कमी-लव लाइफ में टेंशन के संकेत

मिथुन राशिफल 2 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

जीवनसाथी आपकी भावनाओं को अच्छी तरह समझेगा और आपका साथ देगा। पैसों के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार में नए और रचनात्मक आइडिया आजमाने से फायदा हो सकता है। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। संतान सुख मिलेगा।

ये भी पढ़ें-
September 2026 Rashifal: सितंबर में ग्रहों की बदलेगी चाल, 12 राशियों पर होगा बड़ा असर, किसका खुलेगा भाग्य?

कर्क राशिफल 2 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

बिजनेस में कुछ नए प्रयोग करने का मौका मिलेगा। आपके सभी जरूरी काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वर्क प्लेस पर सम्मान मिल सकता है। मेहनत का अच्छा नतीजा मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाने में सफल रहेंगे।

सिंह राशिफल 2 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

रिश्तों में स्वार्थ को हावी न होने दें। विदेश में रहने वाले लोग वापस अपने देश आने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ी डील मिलने के संकेत हैं। अधिकारियों का भरोसा थोड़ा कम हो सकता है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से हटकर दूसरे कामों में लग सकता है।

कन्या राशिफल 2 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जीवनसाथी की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को छिपे हुए विरोधियों से सावधान रहना चाहिए। जिद या अड़ियल रवैये के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी।

तुला राशिफल 2 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

घर का माहौल खुशनुमा रहेगा, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में मुनाफे के योग बन रहे हैं। पिता के व्यवहार से आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। किसी बड़े कानूनी मामले में जीत मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के लिए आपके मन में प्यार और सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशिफल 2 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

वर्क प्लेस पर अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। अपने गुस्से का असर सहकर्मियों पर न पड़ने दें। शरीर में पसलियों के आसपास दर्द या खिंचाव महसूस हो सकता है। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशिफल 2 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। जरूरत पड़ने पर दोस्त आपकी मदद करने से पीछे हट सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। शाम के समय आप किसी गंभीर विषय को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं।

मकर राशिफल 2 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

वर्क प्लेस पर विवाद की स्थिति बन सकती है। गुस्से में लिए गए फैसलों से काम बिगड़ने की आशंका है। घुटनों में दर्द या परेशानी हो सकती है। साथ ही, किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार मन में आ सकता है। दूसरों की बातों में आकर फैसला न लें।

कुंभ राशिफल 2 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां आपको चिंता में डाल सकती हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी के इंटरव्यू या किसी चयन प्रक्रिया में सफलता मिल सकती है। विरोधी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा नहीं है।

मीन राशिफल 2 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पैसों से जुड़े जो काम लंबे समय से अटके थे, वे पूरे हो सकते हैं। किसी भी परिस्थिति में झूठ बोलने से बचें, वरना परेशानी हो सकती है। बड़े फैसले लेने से पहले माता-पिता की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।