MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Amarnath Yatra 2026: कबूतरों की जोड़ी से लेकर बर्फ के शिवलिंग तक, जानें 5 चौंकाने वाले रहस्य

Amarnath Yatra 2026: कबूतरों की जोड़ी से लेकर बर्फ के शिवलिंग तक, जानें 5 चौंकाने वाले रहस्य

Amarnath Cave Mystery: अमरनाथ यात्रा हजारों सालों से हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। इस बार भी ये यात्रा शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर भक्तों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jul 03 2026, 11:46 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
जानें अमरनाथ गुफा के अनसुलझे रहस्य
Image Credit : chatgpt

जानें अमरनाथ गुफा के अनसुलझे रहस्य

Amarnath Shivling Secrets: इस बार हिंदुओं की आस्था की प्रतीक अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो चुकी है। ये यात्रा 28 अगस्त तक यानी रक्षाबंधन तक चलेगी। यानी इस बार भक्तों को बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए 57 दिनों का समय मिलेगा। यात्रा का पहला जत्था रवाना हो चुका है। खास बात ये है कि इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक खुले पत्र के जरिए सभी शिव भक्तों को शुभकामनाएं भेजी हैं। अमरनाथ यात्रा से जुड़े कईं ऐसे रहस्य है जिन्हें आज तक कोई नहीं सुलझा पाया। आगे जानिए अमरनाथ गुफा से जुड़े कुछ ऐसे ही रहस्यों के बारे में…


ये भी पढ़ें-
PM मोदी ने अमरनाथ यात्रा को बताया 'अमर अध्याय', तीर्थयात्रियों से 5 संकल्प अपनाने की अपील

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
बर्फ का शिवलिंग कैसे बनता है?
Image Credit : X

बर्फ का शिवलिंग कैसे बनता है?

अमरनाथ गुफा का सबसे बड़ा रहस्य प्राकृतिक रूप से बनने वाला बर्फ का शिवलिंग है। माना जाता है कि यह हर साल अपने आप बनता है। धार्मिक मान्यता है कि यह भगवान शिव का दिव्य स्वरूप है। हर साल बर्फ का इतना विशाल शिवलिंग एक ही स्थान पर बनना वैज्ञानिकों के लिए आज तक शोध का विषय बना हुआ है। इस रहस्य को आज तक कोई समझ नहीं पाया।


ये भी पढ़ें-
Puri Jagannath Fact: मंदिर में कदम रखते ही क्यों बंद हो जाती है समंदर की आवाज? विज्ञान भी हैरान

36
कबूतरों की जोड़ी आज भी रहस्य
Image Credit : chatgpt

कबूतरों की जोड़ी आज भी रहस्य

कहते हैं कि अमरनाथ गुफा के आसपास एक कबूतरों की जोड़ी अक्सर दिखाई देती है। मान्यता है कि ये वही अमर कबूतर हैं, जिन्होंने भगवान शिव से अमरत्व की कथा सुनी थी। इतनी ऊंचाई और कठिन मौसम में इन कबूतरों का दिखना आज भी श्रद्धालुओं के लिए रहस्य बना हुआ है। हालांकि कुछ लोग इसे कपोल कल्पना मानते हैं।

46
कैसे बनी इतनी बड़ी प्राकृतिक गुफा?
Image Credit : stockPhoto

कैसे बनी इतनी बड़ी प्राकृतिक गुफा?

ऊंचे पहाड़ों पर बनी अमरनाथ गुफा का रहस्य भी वैज्ञानिकों के लिए चुनौती हैं क्योंकि इतने दुर्गम स्थान पर इतनी विशाल गुफा का होना किसी चमत्कार से कम नहीं है। ये गुफा मानव निर्मित न होकर प्राकृतिक है, इस बात का लेकर भी वैज्ञानिकों की अपनी-अपनी राय है लेकिन इसका रहस्य आज भी बरकरार है।

56
किसने की था गुफा की खोज?
Image Credit : Gemini

किसने की था गुफा की खोज?

अमरनाथ गुफा की खोज किसने की, इसे लेकर भी कईं मत हैं। सबसे ज्यादा प्रचलित कथा गड़रिये बूटा मलिक से जुड़ी है। जिसके अनुसार एक संत ने बूटा मलिक को कोयले की थैली दी थी, जो घर पहुंचकर सोने में बदल गई। जब वह संत को धन्यवाद देने लौटा तो वहां गुफा और बर्फ का शिवलिंग दिखाई दिया। इसी घटना के बाद अमरनाथ गुफा की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैल गई।

66
श्रावण मास में ही क्यों बनता है शिवलिंग?
Image Credit : chatgpt

श्रावण मास में ही क्यों बनता है शिवलिंग?

महादेव का बर्फ का शिवलिंग श्रावण मास में अपने पूर्ण आकार में पहुंचता है और बाद में धीरे-धीरे पिघलने लगता है। भक्त इसे भगवान शिव की दिव्य लीला मानते हैं क्योंकि श्रावण मास भगवान शिव को अतिप्रिय है। इस महीने में की गई शिव पूजा का फल कईं गुना होकर मिलता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
मंदिर

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Garuda Purana: मौत के बाद आत्मा 13 दिन तक कहां रहती है? जानें क्या कहता है गरुड़ पुराण
Recommended image2
Chanakya Niti: कौन-से 4 काम पत्नी को पति के सामने नहीं करने चाहिए?
Recommended image3
कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? जानें डेट, चंद्रोदय का समय, पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त
Recommended image4
Puri Jagannath Fact: मंदिर में कदम रखते ही क्यों बंद हो जाती है समंदर की आवाज? विज्ञान भी हैरान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved