Ekadashi Me Tulsi Puja Kar Sakte Hai Kya: हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र माना गया है। इसकी पूजा से जुड़े अनेक नियम भी धर्म ग्रंथों में बताए गए हैं। तुलसी को कब स्पर्श करना चाहिए, कब नहीं, किस दिन जल न चढ़ाएं, इसके बारे में भी बताया गया है?

Ekadashi Par Tulsi Par Jal Chadhana Chahie Ya Nahin: हिंदू धर्म में तुलसी को भगवान विष्णु की पत्नी माना गया है, इसलिए इसकी पूजा करते समय अनेक बातों का ध्यान रखा जाता है। अनेक शुभ कार्य बिना तुलसी के पत्तों के पूरे नहीं माने जाते। तुलसी की पूजा से जुड़े अनेक नियम भी धर्म ग्रंथों में बताए गए हैं जैसे तुलसी के पत्ते कब नहीं तोड़ना चाहिए, कब स्पर्श करने से बचना चाहिए। तुलसी पर कब जल नहीं चढ़ाना चाहिए, इसके बारे में भी पुराणों में लिखा है। एकादशी पर तुलसी पर जल चढ़ाए या नहीं, इसे लेकर बहुत से लोगों को कन्फ्यूजन है? आगे जानिए इस नियम से जुड़ी खास बातें…

ये भी पढ़ें-
Vastu Tips For Clock: कैसा हो घड़ी का शेप और कलर, घर में कहां लगाएं?

एकादशी तिथि पर तुलसी पर जल चढ़ाए या नहीं?

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज सहित अन्य विद्वानों का कहना है कि एकादशी पर तुलसी के पौधे पर जल नहीं चढ़ाना चाहिए, शास्त्रों में इसके लिए मनाही है। ऐसी मान्यता है कि एकादशी तिथि पर तुलसी भगवान विष्णु के लिए व्रत करती हैं। ऐसी स्थिति में तुलसी पर जल चढ़ाने से उनका व्रत खंडित हो जाता है। इसलिए ऐसी भूल नहीं करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-
Money Plant आपको बना सकता है कंगाल! ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी

कब न तोड़ें तुलसी के पत्ते?

तुलसी के पत्ते तोड़ने के भी खास नियम है। इन नियमों के बारे में सभी को पता होना चाहिए। शाम होने के बाद तुलसी के पत्ते न तोड़ें। इसके अलावा एकादशी, द्वादशी व रविवार को तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। यहां तक कि इन तिथि व वार के दिन तुलसी का स्पर्श भी नहीं करना चाहिए। अशुद्ध अवस्था में भी तुलसी के पौधे को न छूएं।

इन बातों का भी रखें ध्यान…

1. तुलसी के पत्ते जितनी आवश्यकता हो, उतने ही तोड़ने चाहिए।
2. तुलसी के पत्ते तोड़ते समय नाखून का उपयोग न करें।
3. शिवजी और भगवान श्रीगणेश को तुलसी के पत्ते न चढ़ाएं।
4. तुलसी के पत्ते तोड़ते समय ये मंत्र बोलें-
ऊं तुलस्यामृत जन्मासि सदा त्वं केशवप्रिया।
केशवार्थे चिनोमि त्वां वरदा भव शोभने।।
5. तुलसी के पौधे के आस-पास किसी भी तरह की गंदगी नहीं होनी चाहिए।
6. तुलसी के पौधे पर हमेशा ताजा और शुद्ध जल चढ़ाना चाहिए, बासी और अशुद्ध जल नहीं।
7. तुलसी का पौधा सूख जाए तो उसे तुरंत नहीं में प्रवाहित कर दें।
8. सूर्य व चंद्र ग्रहण के दौरान भी तुलसी को छूना नहीं चाहिए।
9. तुलसी का पौधा उत्तर या पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है।
10. रोज शाम को तुलसी के पास शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।