Ganesh Chaturthi 2026 Date: हर साल भाद्रपद मास में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। ये उत्सव पूरे 10 दिनों तक चलता है, इसे गणेशोत्सव के नाम से जाना जाता है।
Ganesh Chaturthi Kab Hai: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन घरों और पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाती है और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल गणेश चतुर्थी की तारीख को लेकर लोगों के बीच 14 और 15 सितंबर को लेकर भ्रम बना हुआ है। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी की सही डेट क्या है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा…
14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी?
पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 14 सितंबर, सोमवार को सुबह 7 बजकर 6 मिनट से शुरू होगी और 15 सितंबर को सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी। उदया और चतुर्थी तिथि के आधार पर गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर, सोमवार को ही मनाया जाएगा। इस दिन घरों में भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित कर 10 दिनों तक रोज पूजा की जाएगी।
ये भी पढ़ें-
Hartalika Teej 2026 Date: 13 या 14 सितंबर, कब करें हरतालिका तीज व्रत? जानें पूजा के मुहूर्त
गणेश चतुर्थी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त
गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए मध्याह्न का समय सबसे शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार, 14 सितंबर को गणेश पूजा का मुहूर्त सुबह 11 बजकर 2 मिनट से दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इस दौरान गणपति स्थापना और पूजा करना शुभ रहेगा। अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के अनुसार मुहूर्त में कुछ मिनट का अंतर हो सकता है।
ये भी पढ़ें-
Neem Karoli Baba: बाबा नीम करौली की समाधि कहां है? बहुत कम लोग जानते हैं ये बात
क्यों मनाते हैं गणेश चतुर्थी?
पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती ने अपने शरीर के उबटन से गणेश जी की रचना की थी और उन्हें अपने द्वार की रक्षा करने के लिए कहा। जब भगवान शिव वहां पहुंचे तो गणेश जी ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इससे क्रोधित होकर भगवान शिव ने उनका सिर काट दिया। बाद में माता पार्वती के आग्रह पर भगवान शिव ने गणेश जी को हाथी का सिर लगाकर उन्हें पुनर्जीवन दिया। उस दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि थी, इसलिए हर साल इस तिथि पर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
