Gangajal Rules: इस बार गंगा दशहरा का पर्व 25 मई, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा नदी के तटों पर भक्तों का सैलाब उमड़ता है। मान्यता है कि इसी तिथि पर देवनदी गंगा धरती पर आई थी।
Ganga Jal Importance: हिंदू धर्म में गंगाजल को बेहद पवित्र माना जाता है। पूजा-पाठ, शुभ कार्य, गृह प्रवेश और धार्मिक अनुष्ठानों में इसका विशेष उपयोग किया जाता है। इसलिए बहुत से लोग अपने घरों में गंगा जल रखते हैं, मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। विद्वानों की मानें तो गंगाजल घर में रखने के कुछ जरूरी नियम हैं, जिनकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। जानें क्या है नियम…
ये भी पढ़ें-
Ganga Dussehra 2026: 7 साल बाद गंगा दशहरा पर दुर्लभ संयोग, जानें सही डेट, मुहूर्त, पूजा विधि और आरती

गंगाजल रखने के क्या हैं नियम?
1. गंगाजल को हमेशा घर के मंदिर या किसी साफ और पवित्र स्थान पर रखना चाहिए।
2. गंगाजल को गंदगी वाली जगह, किचन के नीचे वाले हिस्से या बाथरूम के पास भूलकर न रखें।
3. गंगाजल को तांबे, चांदी या स्टील के साफ बर्तन में रखना शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें-
Religious Belief: ऑनलाइन पूजा-पाठ का पूरा फायदा मिलता है या नहीं? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से
4. प्लास्टिक की बोतल में गंगाजल रखना सही नहीं माना जाता।
5. गंगाजल को हमेशा ढंककर रखना चाहिए।
6. वास्तु के अनुसार गंगाजल को उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में रखना सबसे शुभ माना गया है।
7. गंगाजल को साक्षात देव स्वरूप समझना चाहिए। भूलकर भी इसका अपमान न करें।
कौन-सी गलती बन सकती है दुर्भाग्य का कारण?
विद्वानों के अनुसार, गंगाजल जमीन पर सीधे नहीं रखना चाहिए। अगर ऐसी स्थिति बने तो पहले आसन लगाएं और फिर इसे उसके ऊपर रखें। मान्यता है कि गंगाजल का अपमान या गलत तरीके से उपयोग करने से घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है। ये गलती आपके दुर्भाग्य का कारण भी बन सकती है।
किन कामों में उपयोग लिया जाता है गंगाजल?
1. घर में जब भी कोई पूजा होती है तो उस स्थान पर गंगाजल छिड़ककर उसे पवित्र किया जाता है।
2. मरते हुए व्यक्ति के मुंह में गंगाजल डाला जाता है जिससे कि उसे मोक्ष की प्राप्ति हो।
3. घर में अगर निगेटिव एनर्जी हो तो उसे दूर करने के लिए भी गंगाजल छिड़का जाता है।
4. भूत-प्रेत से बाधित व्यक्ति को ठीक करने के लिए भी गंगाजल का उपयोग किया जाता है।
5. यज्ञ, हवन आदि में भी गंगाजल का उपयोग किया जाता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
