Mahashivratri Upay: महाशिवरात्रि की रात तंत्र-मंत्र के लिए बहुत ही खास मानी गई है। इस रात को अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो किसी की भी किस्मत चमक सकती है। ये उपाय बहुत ही आसान हैं।

Mahashivratri Ke Upay: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि बहुत ही खास होती है क्योंकि इसी तिथि पर महादेव ने पहली बार अपना ज्योतिर्लिंग स्वरूप दिखाया था। इस बार ये पर्व 15 फरवरी, रविवार को मनाया जाएगा। शिवरात्रि की रात को सिद्धरात्रि भी कहते हैं। मान्यता है कि इस रात में किए गए उपाय, टोटके आदि सभी का तुरंत शुभ फल प्राप्त होता है। शिवजी की कृपा पाने के लिए कुछ उपाय शिवपुराण में भी बताए गए हैं। महाशिवरात्रि की रात अगर ये उपाय किए जाएं तो और भी अधिक शुभ फल मिलते हैं। आगे जानिए ऐसे ही 15 उपायों के बारे में…

ये भी पढ़ें-
Mahashivratri 2026 Date and Time: महाशिवरात्रि कब है, जानिए सही डेट-मुहूर्त और पूजा सामग्री लिस्ट

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महाशिवरात्रि के अचूक उपाय

1. भगवान शिव को महाशिवरात्रि पर जूही के फूल चढ़ाने से घर में कभी अनाज की कमी नहीं होती।
2. महादेव को हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर घर में सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।
3. धतूरे के फूल से अगर महादेव की पूजा की जाए तो योग्य पुत्र की प्राप्ति होती है।
4. महाशिवरात्रि पर किसी योग्य ज्योतिषी से पूछकर रुद्राक्ष धारण करें। इससे आपकी किस्मत चमकते देर नहीं लगेगी।
5. भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है, ऐसा शिवपुराण में लिखा है। 

ये भी पढ़ें-
Prachin Shiv Mandir: इस मंदिर में महादेव को चढ़ाते हैं झाड़ू, दर्शन-पूजन से दूर होते हैं त्वचा रोग!


6. महादेव को तिल चढ़ाने से पापों का नाश होता है।
7. शिवलिंग पर जौ अर्पित करने से सुख-समृद्धि मिलती है।
8. महाशिवरात्रि पर अगर शिवजी को गेहूं चढ़ाया जाए तो संतान सुख मिलता है।
9. शिवलिंग का अभिषेक शक्कर मिश्रित दूध से करने से बुद्धि तेज होती है।
10. पानी में शहद मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करने से रोग ठीक होते हैं।
11. शिवलिंग पर चमेली के फूल चढ़ाने से वाहन सुख मिलता है यानी नया वाहन खरीदने के योग बनते हैं।
12. शिवजी की पूजा शमी पत्तों की जाए सभी प्रकार के सांसारिक सुख मिलते हैं।
13. महादेव की पूजा में बेला के फूल चढ़ाने से सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।
14. शिव का अभिषेक गाय के घी से करे तो शरीर सेहतमंद बना रहता है।
15. अलसी के फूल चढ़ाने से महादेव की कृपा अपने भक्तों पर बनी रहती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।