11 December 2025 Ka Panchang: 11 दिसंबर, गुरुवार को कालाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जानें गुरुवार को कौन-सी दिशा में यात्रा करने से बचें और राहुकाल का समय?
Aaj Ke Shubh Muhurat: 11 दिसंबर 2025, गुरुवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 01 बजकर 57 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि रात अंत तक रहेगी। सप्तमी तिथि के स्वामी सूर्यदेव हैं और अष्टमी तिथि के स्वयं महादेव हैं। इस दिन कालाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। गुरुवार विषकुंभ, प्रीति, गद और मांतग नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानें गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Masik Shivratri: नोट करें साल 2026 में मासिक शिवरात्रि की डेट्स
11 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति
गुरुवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। इस दिन चंद्रमा-केतु सिंह राशि में होने, धनु राशि में, बुध, शुक्र और सूर्य वृश्चिक राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Unique Temple: इस मंदिर में आज भी गूंजती है श्रीकृष्ण की बांसुरी की आवाज, रहस्यमयी है ये जगह
गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (11 December 2025 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 39 मिनिट से 02 बजकर 59 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
11 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 7:02 AM
सूर्यास्त - 5:38 PM
चन्द्रोदय - Dec 12 12:16 AM
चन्द्रास्त - Dec 11 12:13 PM
11 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (11 December 2025 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 11:00 से दोपहर 12:20 तक
दोपहर 12:20 से 01:39 तक
दोपहर 01:39 से 02:59 तक
शाम 05:38 से 07:18 तक
शाम 07:18 से 08:59 तक
11 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:02 AM – 8:21 AM
कुलिक - 9:41 AM – 11:00 AM
दुर्मुहूर्त - 10:34 AM – 11:16 AM और 02:48 PM – 03:30 PM
वर्ज्यम् - 11:08 AM – 12:49 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
