MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Mahashivratri 2024: इस ज्योतिर्लिंग की पूजा से मिलती है तंत्र सिद्धियां, धरती फाड़कर हुआ था प्रकट, मुर्दे की राख से होती थी आरती

Mahashivratri 2024: इस ज्योतिर्लिंग की पूजा से मिलती है तंत्र सिद्धियां, धरती फाड़कर हुआ था प्रकट, मुर्दे की राख से होती थी आरती

Mahakal Jyotirling Ujjain: उज्जैन को मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी कहा जाता है। यहां कई विश्व प्रसिद्ध मंदिर हैं। इनमें सबसे खास है महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग। 12 ज्योतिर्लिंगों में ये तीसरे स्थान है। इस मंदिर से कईं रहस्यमयी मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। 

4 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Feb 22 2024, 10:40 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
महाकाल से जुड़ी हैं चमत्कारी मान्यताएं
Image Credit : social media

महाकाल से जुड़ी हैं चमत्कारी मान्यताएं

इस बार भगवान शिव की भक्ति का पर्व महाशिवरात्रि 8 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इन मंदिरों में 12 ज्योतिर्लिंगों का खास महत्व है, इनमें से तीसरे स्थान पर आता है महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग। ये मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है। इस मंदिर से कईं चमत्कारी मान्यताएं जुड़ी हुई हैं और इसे भी खास बनाती हैं। यही कारण है रोज लाखों भक्त यहां दर्शन करने आते हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर जानिए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग से जुड़ी खास बातें…

27
एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है महाकाल (Why is Mahakaleshwar Jyotirlinga special?)
Image Credit : social media

एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है महाकाल (Why is Mahakaleshwar Jyotirlinga special?)

देश भर के 12 ज्योतिर्लिंगों में से सिर्फ महाकालेश्वर ही दक्षिणमुखी हैं। दक्षिण दिशा के स्वामी यमराज हैं। यमराज यानी काल और काल के स्वामी हुए महाकाल। दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग होने के कारण ही महाकालेश्वर को तंत्र पूजा के लिए भी श्रेष्ठ माना जाता है। मान्यता है कि इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है। उज्जैन के लोग महाकाल को अपना राजा मानते हैं। श्रावण मास में भगवान महाकाल की सवारी भी निकाली जाती है। इस दौरान उज्जैन का माहौल पूरी तरह से शिवमय हो जाता है।

37
मुर्दे के भस्म से होती थी भस्मारती! (Beliefs related to Mahakal Bhasmarti)
Image Credit : social media

मुर्दे के भस्म से होती थी भस्मारती! (Beliefs related to Mahakal Bhasmarti)

महाकाल मंदिर में रोज सबह विश्व प्रसिद्ध भस्मारती होती है। इस आरती को देखने के लिए देश-दुनिया से लोग यहां आते हैं। भस्मारती यानी भस्म से भगवान महाकाल की आरती। कहते हैं कि पहले के समय में भस्मारती के लिए मुर्दे की भस्म का उपयोग किया जाता था, लेकिन बाद में ये परंपरा बंद हो गई। वर्तमान में गाय के गोबर से उपलों को जलाकर भस्म तैयार की जाती है, उसी से भगवान महाकाल की आरती की जाती है।

47
साल में एक बार खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर (Nagchandreshwar Temple of Ujjain)
Image Credit : social media

साल में एक बार खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर (Nagchandreshwar Temple of Ujjain)

महाकाल मंदिर तीन मंजिला है। सबसे नीचे गर्भ गृह में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है। दूसरी मंजिल पर भी एक शिवलिंग है, जिसे ओमकारेश्वर कहा जाता है। सबसे ऊपरी मंजिल में नागचंद्रेश्वर का मंदिर है। खास बात ये है कि नागचंद्रेश्वर का मंदिर साल में सिर्फ एक बार नागपंचमी पर ही खुलता है। मान्यता है कि इस स्थान पर तक्षक नाग ने तपस्या की थी और आज भी वे यहीं गुप्त रूप से निवास करते हैं। इसलिए इस मंदिर को साल में सिर्फ एक बार ही खोला जाता है।

57
हजारों साल पुराना है मंदिर का इतिहास (History of Mahakal Temple Ujjain)
Image Credit : social media

हजारों साल पुराना है मंदिर का इतिहास (History of Mahakal Temple Ujjain)

महाकाल मंदिर का इतिहास हजारों साल पुराना है। इतिहासकारों का कहना है कि महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग द्वापर युग से भी पहले का है यानी 5 हजार साल से भी ज्यादा प्राचीन। जब भगवान श्रीकृष्ण उज्जैन में शिक्षा प्राप्त करने आए तो उन्होंने यहां महाकाल स्त्रोत का गान किया था। मुगल काल के दौरान इस मंदिर को भी आक्रांताओं ने ध्वस्त कर दिया था। बाद में इसे हिंदू राजाओं ने पुन: बनवा दिया। वर्तमान में जो मंदिर दिखाई देता है, उसका निर्माण सिंधिया राजाओं ने करवाया है।

67
धरती फाड़कर प्रकट हुआ था ये ज्योतिर्लिंग (Story of Mahakal Temple)
Image Credit : social media

धरती फाड़कर प्रकट हुआ था ये ज्योतिर्लिंग (Story of Mahakal Temple)

शिवपुराण के अनुसार, किसी समय उज्जैन में एक ब्राह्मण रहता था, वो भगवान महाकाल का परम भक्त था। उसी समय दूषण नाम के एक राक्षस ने उज्जैन में आतंक मचाया हुआ था। उस राक्षस के आतंक को खत्म करने के लिए उस ब्राह्मण ने भगवान शिव की तपस्या की। ब्राह्मण की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव धरती फाड़ कर महाकाल के रूप में प्रकट हुए और दूषण का वध कर नगर की रक्षा की। बाद में भक्तों के आग्रह पर भगवान शिव उसी स्थान पर महाकाल ज्योतिर्लिंग के रूप में स्थापित हो गए।

77
कैसे पहुंचे उज्जैन? (How to reach Ujjain?)
Image Credit : social media

कैसे पहुंचे उज्जैन? (How to reach Ujjain?)

- उज्जैन से सबसे नजदीकी एयरपोर्ट इंदौर में है, जो यहां से करीब 58 किलोमीटर है। वहां से बस या टैक्सी से उज्जैन आसानी से पहुंचा जा सकता है।
- उज्जैन देश के सभी प्रमुख शहरों से सड़क मार्गे से भी जुड़ा है। नेशनल हाइवे 48 और नेशनल हाइवे 52 इसे देश के प्रमुख शहरों से जोड़ते हैं।
- उज्जैन देश के सभी बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता आदि से रेलमार्ग से जुड़ा है। रेल से भी यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।


ये भी पढ़ें-

24 फरवरी को माघी पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार ये आसान उपाय

Mahashivratri 2024: महीने में 2 दिन इस मंदिर में जरूर आते हैं शिव-पार्वती! इसे कहते हैं ‘दक्षिण का कैलाश’


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved