MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Gati Shakti University
Supreme Court
Justice Ravi Kumar Diwakar
Ahmedabad Crime
Krishna Chhathi Wishes & Quotes
AIIMS Population Clock
Toxic Box Office Collection
Satya Niketan Building Collapse
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Boc Office Collections
Kanpur Murder Case
Singapore PM Salary
Rakesh Mehta Suicide
Global News
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • किस मंदिर में मनेगी सबसे पहले राखी, कितने लाख लड्डुओं का लगेगा भोग?

किस मंदिर में मनेगी सबसे पहले राखी, कितने लाख लड्डुओं का लगेगा भोग?

Rakshabandhan 2024: इस बार रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन देश के प्रमुख मंदिरों में भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। देश में सबसे पहले राखी का पर्व उज्जैन में मनाया जाएगा। 

2 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Aug 11 2024, 12:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
कब है रक्षाबंधन 2024?
Image Credit : Getty

कब है रक्षाबंधन 2024?

Rakshabandhan 2024 Mahkal Mandir: हर साल सावन के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन का पर्व देश के प्रमुख मंदिरों में भी मनाया जाता है। इस दिन पंडे-पुजारी भगवान को रक्षा सूत्र अर्पित करते हैं और देश की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। देश में सबसे पहले रक्षाबंधन का पर्व किस मंदिर में मनाया जाएगा। आगे जानिए…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
24
कहां मनेगा सबसे पहले राखी का पर्व?
Image Credit : Social Media

कहां मनेगा सबसे पहले राखी का पर्व?

19 अगस्त, सोमवार को देश में सबसे पहली राखी मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में मनाई जाएगी। यहां सुबह 4 बजे की जाने वाली भस्मारती में भगवान महाकाल को रक्षा सूत्र अर्पित किया जाएगा। ये राखी पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा विशेष रूप से हर साल तैयार की जाती है। इस राखी की लंबाई लगभग 4 फीट होती है। इस राखी में मोरपंख व अन्य रत्नों का इस्तेमाल किया जाता है।

34
लगेगा सवा लाख लड्डुओं का भोग
Image Credit : Social Media

लगेगा सवा लाख लड्डुओं का भोग

रक्षाबंधन के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। इन लड्डुओं को बनाने का काम 4 दिन पहले ही शुरू हो जाता है। इसके लिए लगभग 100 डिब्बे शुद्ध घी, 30 किवंटल बेसन, 45 किलो शक्कर के साथ सूखे मेवों का उपयोग किया जाएगा। खास बात ये है कि भगवान महाकाल को रक्षाबंधन पर हर साल पुजारियों द्वारा सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है।

44
सावन की अंतिम सवारी भी इसी दिन
Image Credit : Social Media

सावन की अंतिम सवारी भी इसी दिन

19 अगस्त को सावन मास का अंतिम दिन रहेगा। इस दिन सोमवार होने से भगवान महाकाल की सवारी भी निकाली जाती है। ये सवारी सावन की अंतिम सवारी रहेगी। इसके बाद भाद्रपद मास के 2 सोमवार को भी भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाएगी। रक्षाबंधन पर सावन सोमवार होना एक दुर्लभ संयोग है, जो कईं सालों में एक बार बनता है।


ये भी पढ़ें-

Hartalika Teej 2024: कब है हरितालिका तीज, 5 या 6 सितंबर? नोट करें डेट


Rakshabandhan 2024: हर साल रक्षाबंधन पर ही क्यों बनता है भद्रा का संयोग?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Recommended image2
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Recommended image3
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश
Recommended image4
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image5
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved