Unique Temple: तमिलनाडु में एक ऐसा मंदिर हैं जहां रोज भगवान का विवाह करवाने की परंपरा है। मान्यता है कि जिन लोगों के विवाह में परेशानी आ रही हो वो अगर यहां दर्शन-पूजा करें तो जल्दी ही उनकी शादी का योग बन जाता है।

Nithyakalyana Perumal Temple: अगर कोई आपको ऐसे मंदिर के बारे में बताए जहां भगवान रोज दूल्हा-दुल्हन बनकर विवाह करते हैं तो आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन ये सच है। ऐसा मंदिर तमिलनाडु के थिरुविदंथई नाम की जगह पर स्थित है। इसका नाम है नित्यकल्याण पेरुमाल मंदिर। ये मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित हैं जहां इनके अवतार वराह की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस मंदिर को सदा विवाह वाला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। पेरुमाल भगवान विष्णु का एक नाम है। यहां उनकी पत्नी देवी लक्ष्मी कोमलावल्लि थायार के रूप में पूजी जाती हैं।

ये भी पढ़ें- 
Shani Margi Rashifal: शनि ने बदली चाल, 12 राशियों पर कैसा होगा असर? जानें उपाय भी

रोज क्यों होता है भगवान का विवाह?

प्रचलित कथा के अनुसार प्राचीन समय में कालवा नाम के एक तपस्वी ऋषि थे, उनकी 360 पुत्रियां थीं। वे अपनी सभी पुत्रियों का विवाह भगवान विष्णु से करवाना चाहते थे। तब भगवान वराह ने रोज ऋषि कालवा की एक कन्या से विवाह किया। इस तरह ये क्रम 360 दिन तक चलता रहा। इसी के कारण यहां भगवान को नित्य कल्याण पेरुमाल यानी हर दिन विवाह करने वाले भगवान के नाम से पूजा जाता है। आज भी यहां रोज भगवान का विवाह उत्सव माने की परंपरा है।

ये भी पढ़ें-
Shani-Mangal Yuti: शनि-मंगल मचाएंगे खलबली, देश-दुनिया में दुर्घटना का संकेत, जान-माल की हानि के योग

1 हजार साल पुराना है ये मंदिर

बताया जाता है कि ये मंदिर लगभग 1 हजार साल पुराना है। यहां भगवान वराह अपनी पत्नी कोमलावली देवी के साथ प्रकट हुए थे। ये मंदिर भगवान विष्णु के 108 प्रमुख पवित्र स्थानों में से भी एक है, जिसके कारण इसका विशेष महत्व माना गया है। इस मंदिर से जुड़ी और भी कईं मान्यताएं और परंपराएं हैं जो इसे खास बनाती हैं। दूर-दूर से रोज हजारों भक्त यहां दर्शन करने आते हैं।

शादी और संतान की कामना होती है पूरी

मान्यता है कि जिन लोगों की शादी नहीं हो रही या संतान प्राप्ति में बाधा आ रही है, वे लोग अगर इस मंदिर में आकर दर्शन-पूजा करें तो उनकी ये इच्छा बहुत ही जल्दी पूरी हो सकती है। सिर्फ इतना हीं नहीं इस मंदिर में लोग अपना विवाह भी कर सकते हैं लेकिन इसके लिए बहुत से नियमों का पालन करना जरूरी होता है। मंदिर में साल भर में अनेक त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें थाइपुसम, ब्रह्मोत्सवम, वैकुंठ एकादशी और पंगुनी उत्तिरम आदि प्रमुख है।

कैसे पहुंचें नित्यकल्याण पेरुमल मंदिर?

- अगर आप रेल मार्ग से नित्यकल्याण पेरुमल मंदिर जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कराईकल रेलवे स्टेशन उतरना पड़ेगा। यहां से मंदिर लगभग 1.5 किलोमीटर दूर है।
- नित्यकल्याण पेरुमल मंदिर के सबसे नजदीक चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो यहां से 40 किलोमीटर दूर है। यहां से आप टैक्सी या अन्य साधनों से मंदिर पहुंच सकते हैं।
- चेन्नई से यहां के लिए बसें आसानी से उपलब्ध हैं। चेन्नई आकर आप अपने वाहन से भी आसानी से मंदिर पहुंच सकते हैं।