- Home
- Religion
- Spiritual
- 14 दिन में 2 ग्रहण, क्या होने वाली है कोई अनहोनी? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से
14 दिन में 2 ग्रहण, क्या होने वाली है कोई अनहोनी? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से
Eclipse Date in September 2025: सितंबर 2025 में 14 दिन में 2 ग्रहण का संयोग बन रहा है। इनमें से पहला चंद्र ग्रहण होगा और दूसरा सूर्य ग्रहण। इतने कम समय में 2 ग्रहण का होना अशुभ होता है। इसका प्रभाव देश-दुनिया पर देखने को मिलेगा।

सितंबर 2025 में कब होंगे सूर्य व चंद्र ग्रहण?
Grahan September 2025 Prediction: चंद्र व सूर्य ग्रहण वैसे तो आम खगोलीय घटनाएं हैं लेकिन हमारे देश में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। सितंबर 2025 में 14 दिन में 2 ग्रहण होंगे। इतने कम समय में 2 ग्रहण होना बहुत ही अशुभ माना जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, सितंबर 2025 में जो ग्रहण होंगे, इनमें से एक चंद्र व दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। खास बात ये है कि इनमें से एक भारत में भी दिखाई देगा। जानें इन ग्रहणों का देश-दुनिया पर क्या प्रभाव हो सकता है…
2 ग्रहण विनाश का संकेत
ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार, जब भी एक के बाद एक दो लगातार ग्रहण आते हैं तो यह किसी अनहोनी घटना का संकेत होते हैं। महाभारत के युद्ध में 13 दिन के अंतराल में लगातार दो ग्रहण हुए थे, जिसके चलते करोड़ों लोगों का अंत हो गया था। ऐसा ही संयोग सितंबर 2025 को होने जा रहा है। ये 2 ग्रहण देश-दुनिया पर बहुत ही विपरीत असर डालेंगे, जिससे जन-धन हानि हो सकती है।
ये भी पढ़ें-
Unique Temple: अनोखा कृष्ण मंदिर, जहां दीपक जलाने से खाना बनाने तक नहीं होता माचिस का उपयोग
सितंबर 2025 में कब-कब होंगे ग्रहण?
7 सितंबर, रविवार को चंद्र ग्रहण होगा। खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। भारत में दिखाई देने से यहां इसका सूतक आदि प्रभाव माना जाएगा। वहीं 21 सितंबर, रविवार को सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा। इस तरह 14 दिन में होने वाले ये दोनों ग्रहण अशुभ घटनाओं के बारे में संकेत दे रहे हैं। आमजन को भी इनसे सावधान रहने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें-
Janmashtami 2025 Rashifal: जन्माष्टमी पर दुर्लभ गजलक्ष्मी योग, 4 राशि वालों पर बरसेगा धन
आ सकती है कोई प्राकृतिक आपदा
14 दिन में 2 ग्रहण होने से देश-दुनिया में कोई बड़ी प्राकृतिक आपदा आ सकती है जैसे- आंधी, तुफान, अतिवृष्टि, बाढ़, भूकंप आदि। कुछ स्थानों पर अनावृष्टि के चलते अकाल जैसी स्थिति भी बन सकती है। इनके अलावा कोई बड़ी वायु या सड़क दुर्घटना का योग भी इस समय बनेगा, वहीं आतंकवादी घटनाएं भी बढ़ सकती हैं। इन घटनाओं में जान-माल की हानि होने की प्रबल संभावना रहेगी।
पड़ोसी देशों में भड़क सकता है युद्ध
देश-दुनिया में इस समय अस्थिरता बनी हुई है और पड़ोसी देशों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रहण के अशुभ प्रभाव के चलते तनाव की ये स्थिति दो देशों के बीच युद्ध में बदल सकती है, जिसमें बड़ी संख्या में जान-माल की हानि हो सकती है। कुछ बड़े देशों की आर्थिक स्थिति में भी गिरावट देखने को मिलेगी। तानाशाह शासक अपने स्वार्थ के लिए गलत निर्णय ले सकते हैं।
श्राद्ध पक्ष 2025 में होंगे दोनों ग्रहण
सितंबर में होने वाले दोनों ग्रहण श्राद्ध पक्ष के पहले और अंतिम दिन होंगे, जिसके चलते इस दौरान किए गए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध आदि से पितरों को पूर्ण रूप से तृप्ति प्राप्त नहीं होगी। इस दौरान लोगों को संयम से काम लेना चाहिए और ग्रहण के अशुभ फल से बचने के लिए विशेष उपाय और पूजा आदि करना चाहिए।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।