Vijaya Parvati Vrat 2026 Date: आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में विजया पार्वती व्रत किया जाता है, इसे जया पार्वती भी कहते हैं। इस बार ये व्रत जुलाई में किया जाएगा। इस व्रत में देवी पार्वती की पूजा का विधान है।

Kab Kare Vijaya Parvati Vrat 2026: धर्म ग्रंथों के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को देवी पार्वती की पूजा की जाती है। इस व्रत को विजया पार्वती व्रत कहते हैं। कुछ पुराणों में इसे जया पार्वती व्रत भी कहा गया है। ऐसा कहते हैं कि इस व्रत को करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। जानें साल 2026 में कब करें विजया पार्वती व्रत, पूजा विधि, मंत्र आदि पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Guru Purnima 2026: गुरु को क्या उपहार दें? यहां जानें राशि अनुसार बेस्ट गिफ्ट आइडिया

कब करें विजया पार्वती व्रत 2026?

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 26 जुलाई, रविवार की दोपहर 01 बजकर 58 मिनिट से शुरू होगी जो अगले दिन 27 जुलाई, सोमवार की शाम 04 बजकर 15 मिनिट तक रहेगी। चूंकि त्रयोदशी का सूर्योदय 27 जुलाई को होगा, इसलिए इसी दिन विजया पार्वती का व्रत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-
Sawan 2026: सावन में इन 10 चीजों के दान से खुलेंगे भाग्य के द्वार, महादेव की बरसेगी कृपा

विजया पार्वती व्रत शुभ मुहूर्त

सुबह 09:16 से 10:54 तक
दोपहर 12:07 से 12:59 तक
दोपहर 02:11 से 03:50 तक
शाम 05:28 से 07:07 तक

विजया पार्वती व्रत की पूजा विधि-मंत्र

- 27 जुलाई, सोमवार की सुबह स्नान आदि करने के बाद हाथ में जल, चावल और फूल लेकर व्रत-पूजा का संकल्प लें।
- ऊपर बताए गए किसी भी शुभ मुहूर्त में आप पूजा कर सकते हैं लेकिन इसके पहले पूजन सामग्री एक स्थान पर रख लें।
- पूजा स्थान की सफाई करें और गौमूत्र छिड़ककर पवित्र करें। एक लकड़ी की चौकी भगवान शिव-पार्वती की मूर्ति स्थापित करें।
- सबसे पहले कुमकुम से तिलक लगाएं फिर फूलों की माला अर्पित करें। इसके बाद गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
- अबीर, गूलाल, कस्तूरी, अष्टगंध आदि चीजें एक-एक करके भगवान को चढ़ाएं। मन में ऊं नम: शिवाय का जाप करते रहें।
- देवी पार्वती को लाल वस्त्र और शिवजी को सफेद वस्त्र अर्पित करें। मौसमी फल, नारियल और मिठाई का भोग लगाएं।
- विजया पार्वती व्रत की कथा सुनें और आरती करें। संभव हो तो जरूरतमंदों को कपड़े, धन, बर्तन, अनाज आ का दान भी करें।
- जो व्यक्ति पूरे विधि-विधान से विजया पार्वती व्रत करता है, उसके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।