RCB Ownership Rights: RCB के वर्तमान मालिक ब्रिटिश शराब कंपनी डियाजियो हैं, जो टीम को लगभग 2 अरब डॉलर (₹17,592 करोड़) में बेचने का सोच रहे हैं। RCB को खरीदने में 6 बड़े दावेदार शामिल हैं।

RCB For Sale: इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल के इंतजार के बाद अपनी पहली ट्रॉफी जीती है। इस जीत के साथ ही फ्रेंचाइजी को लेकर एक बड़ी चर्चा शुरू हो गई। खबर है कि आरसीबी को नया मालिक मिल सकता है। आरसीबी के मौजूदा मालिकाना हक ब्रिटिश शराब कंपनी के डियाजियो के पास है, लेकिन वो लगभग दो अरब डॉलर (17,592 करोड़) में इसे बचने की योजना बना रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, 6 ऐसी कंपनियां है जो आरसीबी को खरीदने के लिए इच्छुक हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये कंपनी खरीदना चाहती हैं आरसीबी फ्रेंचाइजी

  • आरसीबी को खरीदने में कई बड़े लोग और कंपनियां रुचि दिखा रही है, जिसमें ये प्रमुख दावेदार है-
  • पार्थ जिंदल- जो दिल्ली कैपिटल्स के को-ओनर है और साथ ही जेएसडब्ल्यू ग्रुप का हिस्सा भी हैं।
  • अदार पूनावाला- सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ
  • अडानी ग्रुप- आरसीबी को खरीदने के लिए अडानी समूह ने भी इंटरेस्ट दिखाया है।
  • दिल्ली के एक बड़े उद्योगपति आरसीबी को खरीदना चाहते हैं।
  • इसके अलावा अमेरिका की दो प्राइवेट इक्विटी फर्म ने भी आरसीबी को खरीदने की इच्छा जताई है।

और पढ़ें- RCB की जीत के बीच माल्या का खुलासा, क्या था टीम खरीदने का असली मकसद?

ये खामोशी नहीं शोक था… बेंगलुरु हादसे पर 3 महीने बाद बोली RCB

रिपोर्ट के अनुसार, अदार पूनावाला इस रेस में सबसे आगे हैं। वो इसके लिए अमेरिकी इन्वेस्टर्स के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। वो पहले भी आईपीएल में निवेश करना चाहते थे और आरसीबी के जरिए उनका ये सपना पूरा हो सकता है।

बेंगलुरु भगदड़ के बाद बढ़ी टीम बिक्री की खबर

बता दें कि आईपीएल 2025 जीतने के बाद बेंगलुरु में आरसीबी ने एक मार्च किया था, जहां भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद टीम की बिक्री की अफवाह तेज हो गई थी। इतना ही नहीं आरसीबी के ओनर डियाजियो का ये मेन बिजनेस नहीं है, इसलिए वो इसे बेचकर अपने शराब के बिजनेस पर ध्यान देना चाहते हैं। वहीं, आईपीएल जीतने के बाद आरसीबी की ब्रांड वैल्यू काफी बढ़ी है, इसलिए ये फ्रेंचाइजी को बेचने का सही समय माना जा रहा है।