MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • कभी इंडिया के स्टार थे, आज गुमनाम: जानिए इन 6 क्रिकेटर्स की अनसुनी कहानी

कभी इंडिया के स्टार थे, आज गुमनाम: जानिए इन 6 क्रिकेटर्स की अनसुनी कहानी

6 Forgotten Indian players: भारत ने क्रिकेट की दुनिया को कई चमकते सितारे दिए हैं, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे जो शुरुआत में टीम इंडिया के लिए जीत दिलाने को बेताब थे, मगर वक्त के साथ वो गुमनामी के अंधेरे में खो गए।

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jul 16 2025, 06:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
वीआरवी सिंह
Image Credit : Facebook

वीआरवी सिंह

विक्रम सिंह ने साल 2006 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने भारत के लिए पांच टेस्ट और दो वनडे मैच खेलें। जिसमें उन्होंने 8 विकेट चटकाए। लेकिन कुछ ही मैच के बाद उन्होंने टीम को अलविदा कह दिया।

26
टीनू योहाना
Image Credit : Getty

टीनू योहाना

टीनू योहाना केरल के एक बॉलर हैं, उन्होंने 2001 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया। लेकिन केवल तीन वनडे और तीन टेस्ट मैच खेलने के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से गायब हो गए और गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने अपने टेस्ट और वनडे करियर में केवल पांच-पांच विकेट लिए। सौरव गांगुली के कप्तानी में उन्होंने भारतीय टीम के लिए खेला, लेकिन उसके बाद वह कभी टीम में नजर नहीं आए।

Related Articles

Related image1
छोटे मियां बड़े धाकड़: कम हाइट के 10 क्रिकेटर जिन्होंने मैदान में मचाई धूम
Related image2
जडेजा की आलोचना पर भड़के पुजारा, बोले– ऐसी पिच पर रन बनाना आसान नहीं था
36
शिव सुंदर दास
Image Credit : Facebook

शिव सुंदर दास

शिव सुंदर दास भारतीय टीम के बैटर थे, जिन्होंने 2001 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की। लेकिन 2002 में ही उनका इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया, जबकि उड़ीसा के इस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में दो शतक और नौ अर्धशतक लगाए और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 11000 रन भी बनाएं। उन्होंने भारत के लिए 23 टेस्ट मैच और चार वनडे मैच खेलें।

46
अजय रात्रा
Image Credit : Getty

अजय रात्रा

अजय रात्रा एक विकेटकीपर और बल्लेबाज हैं, जिन्होंने साल 2002 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की। उन्होंने भारत के लिए 6 टेस्ट और 12 वनडे मैच खेलें, जिसमें उनके नाम टेस्ट में 163 और वनडे में 90 रन है। खराब स्कोर के चलते उन्हें भारतीय टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, जबकि 2000 में उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।

56
जोगिंदर शर्मा
Image Credit : Facebook

जोगिंदर शर्मा

साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे जोगिंदर शर्मा ने फाइनल मैच में पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक का विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। हालांकि, भारतीय टीम के लिए वह केवल चार टेस्ट और चार टी20 मैच ही खेल पाए और फिर खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

66
संजय बांगर
Image Credit : Getty

संजय बांगर

संजय बांगर भी भारतीय टीम के लिए खेला करते थे। उन्होंने भारत के लिए 12 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले। उनके नाम एक शतक भी हैं। उन्होंने आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स के लिए 12 आईपीएल मैच भी खेले, लेकिन जल्द ही उनका क्रिकेट करियर खत्म हो गया। फिलहाल वो क्रिकेट फील्ड से जुड़े हुए हैं और क्रिकेट कमेंट्री और एंकरिंग करते हैं। 

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 1st May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image2
Who Won Yesterday's IPL Match, 30th April 2026: GT vs RCB कल का मैच कौन जीता? IPL 42वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Recommended image3
RCB vs GT Live Streaming: फ्री में कहां देखें आज का IPL मुकाबला
Recommended image4
RCB vs GT: विराट कोहली बनाम शुभमन गिल..कौन किस पर पड़ेगा भारी, मैच से पहले पिच रिपोर्ट-मौसम अपडेट
Recommended image5
Virat Kohli: 2027 वर्ल्ड कप के बाद जानें कौन खिलाड़ी लेगा विराट कोहली की जगह!
Related Stories
Recommended image1
छोटे मियां बड़े धाकड़: कम हाइट के 10 क्रिकेटर जिन्होंने मैदान में मचाई धूम
Recommended image2
जडेजा की आलोचना पर भड़के पुजारा, बोले– ऐसी पिच पर रन बनाना आसान नहीं था
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved