- Home
- Sports
- Cricket
- 6-6-6-6-6-6-6-6...अभिषेक शर्मा की ऐसी धुआंधार बल्लेबाजी नहीं देखी होगी, तोड़ा युवराज-कोहली का महारिकॉर्ड
6-6-6-6-6-6-6-6...अभिषेक शर्मा की ऐसी धुआंधार बल्लेबाजी नहीं देखी होगी, तोड़ा युवराज-कोहली का महारिकॉर्ड
Abhishek Sharma Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने बल्ले से तबाही मचाई है। उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करके अपने ही गुरु युवराज सिंह और विराट कोहली का महारिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे अभिषेक शर्मा ने गलत साबित कर दिया। अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने ऐसा तांडव मचाया, कि सामने आने वाले गेंदबाजों की नींद उड़ गई। शर्मा जी ने अपनी पारी की शुरुआत ही छक्के के साथ की। उसके बाद लगातार चौके और छक्के की बरसात करते हुए अर्धशतक लगा दिया। उन्होंने 84 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 छक्के मारे।
युवराज सिंह का तोड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में अपने ही गुरु युवराज सिंह को भी नहीं बख्शा। पहला छक्का जड़ते ही उन्होंने उनकी बराबरी कर ली, उसके बाद जब दूसरा छक्का लगाया, तब युवराज का महारिकॉर्ड ध्वस्त हो गया। युवराज ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए कुल 74 छक्के लगाए थे, जिसे अभिषेक ने पीछे छोड़ दिया है। इस मैच से पहले उनके खाते में 73 छक्के थे, लेकिन अब वो उनसे आगे निकल गए हैं।
पहुंचे इस नंबर पर
अभिषेक शर्मा अब भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वो सातवें नंबर पर विराजमान थे, जहां पर युवराज सिंह का नाम शामिल था। अब इस सूची में अभिषेक ने यूवी का स्थान ले लिया है। वहीं, अभिषेक से आगे केएल राहुल हैं, जिन्होंने 99 छक्के लगाए हैं। हार्दिक पांड्या चौथे नंबर पर हैं, जिनके बल्ले से 106 छक्के निकले हैं।
विराट का तोड़ा रिकॉर्ड
इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली का भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वो अब टीम इंडिया के लिए टी20i में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन चुके हैं। विराट कोहली ने 165 पारियों में इस आंकड़े को अपने नाम किया था और अब अभिषेक इस सूची में उनसे आगे निकल चुके हैं। फिलहाल केएल राहुल इस सूची में सबसे आगे हैं, जिन्होंने भारत के लिए सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल में 5 हजार रन बनाए हैं।
टॉप 3 में सिक्सर किंग
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड फिलहाल रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। उन्होंने 2007 से लेकर 2024 तक 151 इनिंग में 205 छक्के मारे हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर टी20i कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम है, जिन्होंने 156 छक्के जड़े हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर मॉडर्न मास्टर विराट कोहली का नाम आता है, जिनके बल्ले से टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के लिए 124 छक्के निकले हैं।