होली का त्योहार (Happy Holi 2023) ऐसा पर्व है जिसे खिलाड़ी भी बेहद उत्साह के साथ मनाते हैं। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी इस वक्त बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने में व्यस्त हैं लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो होली की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। 

Happy Holi 2023. होली का त्योहार को दुनिया भर के लोग पसंद करते हैं और भारत को जानने वाले क्रिकेटर्स तो इसके फैन हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी भी अलग अंदाज में होली मनाते हैं। 8 मार्च 2023 को क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने होली की शुभकामनाएं दी हैं और अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। वहीं हार्दिक पंड्या, क्रुनाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल भी जमकर होली खेलते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सचिन-सहवाग जमकर खेलते हैं होली

टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विस्फोटक बैटर वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी न सिर्फ मैदान पर हिट है बल्कि मैदान के बाहर भी यह जोड़ी हिट है। सचिन तेंदुलकर ने होली खेलने के बाद सोशल मीडिया पर बेहतरीन फोटो शेयर की है। वे सफेद कुर्ते पायजामें में हैं और उस पर लाल, पीला, नीला, हरा, गुलाबी सभी तरह के रंग लगे हैं। उनके साथी वीरेंद्र सहवाग भी होली जमकर खेलते हैं। टीम इंडिया के स्टार कप्तान रहे सौरव गांगुली और युवराज सिंह भी होली के दीवाने हैं और जमकर होली खेलते हैं। इनके अलावा अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव, भुवनेश्वर कुमार जैसे प्लेयर्स भी होली जमकर खेलते हैं।

Scroll to load tweet…

यह विदेशी खिलाड़ी भी होली के फैन

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज रहे ब्रेट ली भी होली को खूब पसंद करते हैं और वे भारत में जमकर होली खेल चुके हैं। वहीं ग्लेन मैक्सवेलन ने भारतीय मूल की लड़की से शादी की और होली के त्योहार पर वे भी जमकर होली खेलना पसंद करते हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर तो होली के मुरीद रहे हैं। इसके अलावा कई ऐसे विदेशी खिलाड़ी हैं जिन्हें होली का रंग बेहद पसंद है।

शादी के बाद पहली होली

टीम इंडिया के कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने हाल ही में शादियां की हैं और विवाह के बाद यह उनकी पहली होली है। केएल राहुल, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर कुछ ऐसे ही खिलाड़ी हैं जो शादी के बाद पहली होली खेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें

कौन है यह गॉर्जियस क्रिकेटर जिसने फुटबाल और क्रिकेट दोनों वर्ल्ड कप खेले? जानें 8 अनजाने फैक्ट्स