आईपीएल 2025 के 29 वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हरा दिया है। 206 रनों का पीछा करती हुई पूरी दिल्ली की टीम 19 ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई। करुण नायर की 89 रनों की पारी बेकार गई। 19वें ओवर में 3 बल्लेबाज रन आउट हुए, जिसमें आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा का विकेट शामिल थे। कर्ण शर्मा ने गेंदबाजी में 3 विकेट चटकाए। मिचेल सैंतनर को भी 2 विकेट मिला, जबकि जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर को 1-1 सफलता मिली।
- Home
- Sports
- Cricket
- IPL 2025 DC vs MI Highlights: रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को 12 रनों से हराया, 19वें ओवर में तीन बल्लेबाज हुए रन आउट
IPL 2025 DC vs MI Highlights: रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को 12 रनों से हराया, 19वें ओवर में तीन बल्लेबाज हुए रन आउट
;Resize=(380,220))
IPL 2025, Delhi Capitals vs Mumbai Indians Match, DC vs MI Live: आईपीएल 2025 के 29 वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हरा दिया है। 206 रनों का पीछा करती हुई पूरी दिल्ली की टीम 19 ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई। करुण नायर की 89 रनों की पारी बेकार गई। 19वें ओवर में 3 बल्लेबाज रन आउट हुए, जिसमें आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा का विकेट शामिल थे। कर्ण शर्मा ने गेंदबाजी में 3 विकेट चटकाए। मिचेल सैंतनर को भी 2 विकेट मिला, जबकि जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर को 1-1 सफलता मिली।
- FB
- TW
- Linkdin
DC vs MI Highlights: मुंबई ने 12 रनों से जीत मैच
DC vs MI Highlights: दिल्ली का सातवां विकेट गिरा
204 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली का सातवां विकेट 179 रन के स्कोर पर गिर चुका है। विप्रज निगम 15 रन बनाकर मिचेल सैन्टनर के दूसरे शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 17.4 ओवर में 180/7 है।
DC vs MI Highlights: दिल्ली का छठा विकेट गिरा
204 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली का छठा विकेट 160 रन के स्कोर पर गिर चुका है। केएल राहुल 15 रन बनाकर कर्ण शर्मा के तीसरे शिकार बने हैं। कर्ण की गेंद पर ही उन्हें ही वो कैच दे बैठे। टीम का स्कोर 15.3 ओवर में 160/6 है।
DC vs MI Highlights: दिल्ली का पांचवां विकेट गिरा
204 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली का पांचवां विकेट 145 रन के स्कोर पर गिर चुका है। ट्रिस्टन स्तब्स 1 रन बनाकर कर्ण शर्मा के दूसरे शिकार बने हैं। छक्का मारने के चक्कर में कैच आउट हुए।
DC vs MI Highlights: दिल्ली का चौथा विकेट गिरा
204 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली का दूसरा विकेट 144 रन के स्कोर पर गिर चुका है। अक्षर पटेल 9 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह के पहले शिकार बने हैं। जस्सी की गेंद उन्हें समझ नहीं आई और अपना विकेट गंवा दिया।
DC vs MI Highlights: दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा
204 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली का तीसरा विकेट 135 रन के स्कोर पर गिर चुका है। करुण नायर 89 रन बनाकर मिचेल सैन्टनर के पहले शिकार बने हैं। छक्का मारने के चक्कर में क्लीन बोल्ड हुए।
DC vs MI Highlights: दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा
204 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली का दूसरा विकेट 119 रन के स्कोर पर गिर चुका है। अभिषेक पोरेल 33 रन बनाकर कर्ण शर्मा के पहले शिकार बने हैं। छक्का मारने के चक्कर में कैच आउट हुए।
DC vs MI Highlights: करुण नायर ने जड़ा अर्धशतक
204 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली के खिलाड़ी करुण नायर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 22 गेंदों पर अर्धशतक जमा दिया है। जसप्रीत बुमराह के ओवर में उन्होंने 2 छक्के भी मारे। इस सीजन के पहले मैच में ही उन्होंने हाफ सेंचुरी मारी है।
DC vs MI Highlights: 5 ओवर के बाद मैच का हाल
206 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पारी में 5 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 54 रन है। क्रीज पर करुण नायर और अभिषेक पोरेल मौजूद हैं।
DC vs MI Highlights: मुंबई ने दिल्ली को दिया 206 रनों का लक्ष्य
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए हैं। बल्लेबाजी में तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 59 रन बनाए। उनके अलावा रायन रिकलटन 41, सूर्यकुमार यादव 40, रोहित शर्मा ने 18 रन बनाए। अंत में नमन धीर ने 17 गेंदों में 38 रन बनाकर जबरदस्त फिनिश किया। गेंदबाजी में कुलदीप यादव और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट झटके, जबकि 1 मुकेश कुमार ने चटकाए। दिल्ली को जीत के लिए 120 गेंदों में 206 रन बनाने होंगे।
DC vs MI Highlights: मुंबई का पांचवां विकेट गिरा
दिल्ली ने मुंबई को पांचवां झटका 200 रन के स्कोर पर दे दिया है। तिलक वर्मा 59 रन बनाकर मुकेश कुमार की गेंद पर कैच आउट हुए हैं। टीम का स्कोर 19.4 ओवर 200/5 है।
DC vs MI Highlights: 15 ओवर के बाद मैच का हाल
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी में 15 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 146 रन है। क्रीज पर तिलक वर्मा 19 गेंदों में 38 रन बनाकर मौजूद हैं, उनका साथ देने नमन धीर आए हैं। दिल्ली के स्पिन गेंदबाजों ने जाल बिछाया है। कुलदीप यादव और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट लिए हैं।
DC vs MI Highlights: मुंबई का चौथा विकेट गिरा
दिल्ली ने मुंबई को चौथा झटका 138 रन के स्कोर पर दे दिया है। हार्दिक पांडया 2 रन बनाकर विप्रज निगम की गेंद पर कैच आउट हुए हैं। टीम का स्कोर 14.1 ओवर 138/4 है। दिल्ली के स्पिन गेंदबाजों ने वापसी करवा दी है।
DC vs MI Highlights: मुंबई का तीसरा विकेट गिरा
दिल्ली ने मुंबई को तीसरा झटका 135 रन के स्कोर पर दे दिया है। सूर्यकुमार यादव 40 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर कैच आउट हुए हैं। टीम का स्कोर 13.1 ओवर 135/3 है।
DC vs MI Highlights: 10 ओवर के बाद मुंबई 100 के करीब
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरुआत की है। 10 ओवर में टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 94 रन है। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव 19 और तिलक वर्मा 12 बनाकर मौजूद हैं।
DC vs MI Highlights: मुंबई का दूसरा विकेट गिरा
दिल्ली ने मुंबई को दूसरा झटका 75 रन के स्कोर पर दे दिया है। रयान रिकेल्टन 41 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए हैं। टीम का स्कोर 7.4 ओवर 75/2 है।
DC vs MI Highlights: मुंबई का पहला विकेट गिरा
दिल्ली ने मुंबई को पहला झटका 47 रन के स्कोर पर दे दिया है। रोहित शर्मा 12 गेंदों में 18 रन बनाकर विप्रज निगम की गेंद पर LBW आउट हुए हैं। टीम का स्कोर 4 ओवर 47/1 है।
DC vs MI Highlights: 3 ओवर के बाद मुंबई की धाकड़ शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरुआत की है। 3 ओवर में टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान ने 39 रन है। क्रीज पर रयान रिकेल्टन 22 और रोहित शर्मा 16 बनाकर मौजूद हैं।
DC vs MI Highlights: दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पिछला मुकाबला दिल्ली चेज करते हुए ही अपने नाम की थी। ऐसे में उनका विश्वास काफी ऊपर है।
DC vs MI Highlights: थोड़ी देर में होगा टॉस
अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों कप्तान थोड़ी देर में टॉस के लिए आएंगे। मुंबई टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव होने की पूरी संभावना है, जबकि दिल्ली की टीम सेम टीम के साथ उतरने को देखेगी।