IPL 2026 के LSG vs DC मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी 141 रन पर सिमट गई। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने लगातार दो विकेट लेकर लखनऊ की उम्मीदों को झटका दिया। अब जीत के लिए दिल्ली को 142 रन का लक्ष्य मिला है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी 141 रन पर सिमट गई है। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने लगातार दो विकेट लेकर लखनऊ की आखिरी उम्मीद भी खत्म कर दी। पहले एनरिक नॉर्खिया ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे लॉन्ग-ऑफ पर खड़े फील्डर के हाथों में चली गई। इसके बाद मोहसिन खान भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और शॉर्ट थर्ड मैन पर कैच दे बैठे। इस तरह लखनऊ की पूरी टीम 141 रन पर ऑलआउट हो गई। अब मैच में बने रहने के लिए लखनऊ के गेंदबाजों को दमदार प्रदर्शन करना होगा।

आईपीएल 2026 का रोमांच अब तेज हो चुका है। टूर्नामेंट का 5वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो रहा है, जहां दोनों टीमें अपने अभियान की मजबूत शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरी हैं।

इस मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा कप्तानी की है। लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान युवा विकेटकीपर बल्लेबाज Rishabh Pant के हाथों में है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऑलराउंडर Axar Patel संभाल रहे हैं। ऐसे में फैंस को मैदान पर रणनीति और आक्रामक क्रिकेट दोनों देखने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Andhra Pradesh Shocker: सौतेले बाप से बचकर भागी 17 वर्षीय लड़की, सहारा देने वाले ने दोस्तों से करवाया गैंगरेप

इकाना स्टेडियम में बड़ा मुकाबला

यह मैच Indian Premier League 2026 के शुरुआती मुकाबलों में से एक है और दोनों टीमें जीत के साथ अपने सीजन की शुरुआत करना चाहती हैं। लखनऊ के घरेलू मैदान Ekana Cricket Stadium पर होने वाला यह मैच दर्शकों के लिए खास माना जा रहा है, क्योंकि यहां की पिच आमतौर पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को मौका देती है।

हेड टू हेड में कांटे की टक्कर

अगर दोनों टीमों के पिछले रिकॉर्ड की बात करें, तो मुकाबला काफी बराबरी का रहा है। अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल इतिहास में 7 मैच खेले गए हैं। इनमें से:

  • दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मैच जीते
  • लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 मैच जीते

इस आंकड़े से साफ है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबला अक्सर कड़ा और रोमांचक होता है।

किस टीम का पलड़ा भारी?

दोनों टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी लाइनअप है। लखनऊ को अपने घरेलू मैदान का फायदा मिल सकता है, वहीं दिल्ली की टीम अनुभवी खिलाड़ियों के दम पर किसी भी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती है। फैंस की नजर इस बात पर भी रहेगी कि ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ अपने होम ग्राउंड पर दबदबा बनाती है या अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करती है।

यह भी पढ़ें: “मैंने इस्तीफा नहीं दिया…” IAS रिंकू सिंह राही का बड़ा खुलासा, राष्ट्रपति को लिखा था ये पत्र