MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • World Cup 1983 के वो 8 स्पेशल मोमेंट, जो हर भारतीय के दिल में रखते हैं खास जगह

World Cup 1983 के वो 8 स्पेशल मोमेंट, जो हर भारतीय के दिल में रखते हैं खास जगह

1983 World Cup final highlights: 25 जून 1983, भारतीय क्रिकेट इतिहास का सुनहरा दिन। कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर पहला वर्ल्ड कप जीता। यह जीत देश के लिए गर्व का क्षण थी।

2 Min read
Author : Deepali Virk
| Updated : Jun 25 2025, 09:33 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
आज ही के दिन भारतीय टीम ने रचा था इतिहास
Image Credit : Getty

आज ही के दिन भारतीय टीम ने रचा था इतिहास

आज यानी कि 25 जून 1983 को भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने यह कारनामा करके दिखाया था।

28
जीत के बाद प्रधानमंत्री से मिली थी टीम
Image Credit : Getty

जीत के बाद प्रधानमंत्री से मिली थी टीम

25 जून को पहला वर्ल्ड कप जीतने के बाद 8 जुलाई 1983 को भारतीय टीम के खिलाड़ी उस वक्त प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी से मिले थे और उन्हें ट्रॉफी भी थमाई थी।

Related Articles

Related image1
83 विश्वकप फाइनल का आंखों देखा हाल; अमरनाथ ने होल्डिंग को LBw किया और भारत ने रच दिया इतिहास
Related image2
1983 वर्ल्ड कप जीत में क्या था रतन टाटा का सहयोग?
38
रवि शास्त्री का कूल अंदाज
Image Credit : Getty

रवि शास्त्री का कूल अंदाज

लॉर्ड्स के मैदान पर वेस्टइंडीज जैसी दिग्गज टीम को हराकर भारतीय टीम चैंपियन बनी, उस समय टीम के खिलाड़ी रवि शास्त्री का अंदाज ही कुछ अलग था।

48
कपिल देव के चेहरे की हंसी आज भी है याद
Image Credit : Getty

कपिल देव के चेहरे की हंसी आज भी है याद

वर्ल्ड का 1983 की ट्रॉफी अपने हाथ में लेकर कप्तान कपिल देव की खुशी का ठिकाना ही नहीं था। उनकी यह तस्वीर आज भी याद करके हर भारतीय के जहन में खुशी की लहर दौड़ पड़ती है।

58
जीत के बाद एक साथ नजर आई टीम
Image Credit : Getty

जीत के बाद एक साथ नजर आई टीम

वेस्ट इंडीज को 43 रन से हारने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी एक साथ लॉर्ड्स के मैदान पर पोज देते हुए नजर आए। इस मैच की बात की जाए तो वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया 54.4 ओवर में भारतीय टीम 183 रन बना पाई, जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 52 ओवर में केवल 140 रन ही बनाएं और पूरी टीम ऑल आउट हो गई।

68
गेंदबाजों ने रचा इतिहास
Image Credit : Getty

गेंदबाजों ने रचा इतिहास

वर्ल्ड कप 1983 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने कमाल करके दिखाया। मदनलाल ने 31 रन देकर 3 विकेट लिए। मोहिंदर अमरनाथ ने 12 रन पर 3 विकेट लिए और बलविंदर संधू ने 32 रन पर दो विकेट लेकर विंडीज को ध्वस्त किया।

78
कपिल देव का आईकॉनिक वेव
Image Credit : Getty

कपिल देव का आईकॉनिक वेव

जीत के बाद स्टैंड में पहुंचे कपिल देव ने फैंस को हाथ दिखाकर अपनी विक्ट्री को सेलिब्रेट किया। इस दौरान उनकी बॉडी लैंग्वेज और उनका अंदाज ही कुछ अलग ही था।

88
जब मैदान पर आ गए सारे फैंस
Image Credit : Getty

जब मैदान पर आ गए सारे फैंस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में जैसे ही भारतीय टीम ने जीत दर्ज की, मैदान पर मौजूद सभी फैंस ग्राउंड पर आ गए और फिर हर कोई देखता रह गया। 

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।
क्रिकेट समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rohit Sharma Record: IPL का सबसे अनोखा रिकॉर्ड, शतक और हैट्रिक दोनों है 'हिटमैन' के नाम
Recommended image2
Kuldeep-Vanshika Reception: कुलदीप से रूठी-रूठी नजर आईं वंशिका, वायरल हुई रिसेप्शन की PHOTO
Recommended image3
Kuldeep Yadav Reception: कुलदीप ने सीएम योगी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, Watch Video
Recommended image4
कुलदीप यादव रिसेप्शन: दुल्हन वंशिका संग ट्रेडिशनल लुक में दिखे कुलदीप, सीएम योगी समेत पहुंचे कई दिग्गज
Recommended image5
T20 GOAT: विराट कोहली-गेल नहीं, डिविलियर्स ने इस बॉलर को बताया T20 का सबसे बड़ा खिलाड़ी
Related Stories
Recommended image1
83 विश्वकप फाइनल का आंखों देखा हाल; अमरनाथ ने होल्डिंग को LBw किया और भारत ने रच दिया इतिहास
Recommended image2
1983 वर्ल्ड कप जीत में क्या था रतन टाटा का सहयोग?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved