India vs South 1st ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। रोहित शर्मा ने लाजवाब अर्धशतकीय पारी खेली है। उन्होंने 3 छक्के जड़कर नया इतिहास बना दिया है। शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

Rohit Sharma Sixes Record: रांची में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने नया इतिहास रच दिया है। हिटमैन एकदिवसीय क्रिकेट के नए सिक्सर किंग बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बादशाहत समाप्त करके वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के चढ़ने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची का मैदान उनके लिए नया इतिहास लिखा है। इस मुकाबले में 3 छक्के मारकर रोहित ने अपने ख्वाब को पूरा किया है।

खत्म हुई शाहिद अफरीदी की बादशाहत

हिटमैन रोहित शर्मा के नाम वनडे फॉर्मेट में अब कुल 252 छक्के हो गए हैं। उन्होंने 277 मैचों की 269 इनिंग्स में यह कारनामा करके दिखाया है। इससे पहले नंबर वन की कुर्सी पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के पास था, जिन्होंने 308 वनडे मैचों की 369 इनिंग्स में 251 छक्के जड़े थे। पिछले 1 दशक से यह रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज था, लेकिन अब वो दूसरे पर आ गए हैं और रोहित ने नंबर वन की कुर्सी अपने नाम कर ली है।

ODI में छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

  • रोहित शर्मा 352*
  • शाहिद अफरीदी 351
  • क्रिस गेल 331
  • सनथ जयसूर्या 270
  • एमएस धोनी 229

और पढ़ें-IND vs SA: धोनी के घर में विराट कोहली तोड़ेंगे सचिन का बड़ा रिकॉर्ड, 100 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास

रोहित ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

इसके अलावा रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 350 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने वनडे में कुल 351 छक्के भारत के लिए जड़े हैं, जबकि शाहिद अफरीदी ने वनडे में 351 छक्कों में से 349 पाकिस्तान के लिए लगाए हैं, जबकि 2 छक्के आईसीसी के लिए मारे हैं।

रोहित ने जड़ा लगातार तीसरा अर्धशतक

रोहित शर्मा ने रांची में 5 चौके और 8 छक्के की मदद से 51 गेंदों पर 57 रन बनाए। उनकी पारी में पुरानी लय नजर आई है। ये उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दूसरे और तीसरे वनडे में 50+ बनाए थे। सिडनी में उन्होंने फिफ्टी को शतक में तब्दील कर दिया था। भारत के लिए वहां मैच विनिंग पारी खेली थी। विराट कोहली के साथ मिलकर 109 गेंदों पर 136 रनों की साझेदारी की।

और पढ़ें- India vs South Africa 1st ODI Toss: आज के मैच का टॉस कौन जीता?