MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये 7 रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं रोहित शर्मा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये 7 रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं रोहित शर्मा

Rohit Sharma Records vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है। इसमें लंबे समय बाद रोहित शर्मा वापसी करेंगे। इस दौरान आस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ये 7 रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Oct 08 2025, 12:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड
Image Credit : Getty

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने अब तक भारतीय टीम के लिए 273 वनडे मैच में 344 छक्के लगाए हैं। अगर वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में कम से कम 8 छक्के लगाते हैं, तो वो वनडे के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। जो अभी पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम है, जिन्होंने 398 वनडे मैच में 351 छक्के लगाए हैं।

और पढ़ें- 'कोई गारंटी नहीं...,' रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? एबी डिविलियर्स ने कर दिया खुलासा

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
500वां इंटरनेशनल मैच खेलेंगे रोहित शर्मा
Image Credit : Getty

500वां इंटरनेशनल मैच खेलेंगे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर को पर्थ में अपने करियर का 500 वां इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। उन्होंने 2007 में आयरलैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी और अब तक 499 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 500 मैच खेलने वाले वो 5वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे, उनके अलावा सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ भी 500 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

37
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड
Image Credit : Getty

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 वनडे मैच में 990 रन बना चुके हैं। ऐसे में पहले वनडे मैच में अगर वो 10 रन भी बना लेते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

47
वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी
Image Credit : Getty

वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी

बनाए हैं। वो सौरभ गांगुली के 11221 रन का रिकॉर्ड तोड़ने से केवल 54 रन दूर है। अगर वो इस सीरीज में 54 से ज्यादा रन बनाते हैं, तो भारत के लिए वनडे में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

ये भी पढ़ें- 'एक युग का अंत...,' कप्तानी जाने के बाद रोहित शर्मा का पोस्ट वायरल, सोशल मीडिया पर मची खलबली

57
सचिन विराट और राहुल द्रविड़ के क्लब में होगी एंट्री
Image Credit : Getty

सचिन विराट और राहुल द्रविड़ के क्लब में होगी एंट्री

रोहित शर्मा ने भारत के लिए 499 इंटरनेशनल मैच में 19700 रन बनाए हैं। अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में वो 300 रन बना लेते हैं, तो सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में 20000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

67
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड
Image Credit : Getty

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 46 मैचों में 88 छक्के लगाए हैं। आने वाले तीन मैचों में अगर वो 12 या उससे ज्यादा छक्के लगा लेते हैं, तो वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

77
सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़ने के करीब
Image Credit : Getty

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे करियर में 8 शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर का नाम पहले नंबर पर है, जिन्होंने 71 वनडे में 9 शतक लगाए हैं। वो एक शतक के साथ सचिन तेंदुलकर की रिकॉर्ड की बराबरी और दो शतक के साथ उनके रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s IPL Match, PBKS vs LSG Result: कल का मैच कौन जीता, पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स Highlights
Recommended image2
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 24 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, देखें पूरा शेड्यूल
Recommended image3
LSG vs PBKS Live Streaming: पंजाब के लिए आर-पार की जंग, जानें मोबाइल-TV पर फ्री में कैसे देखें?
Recommended image4
Vaibhav Sooryavanshi Record: 15 साल का 'वंडर बॉय', जो तोड़ने वाला है आंद्रे रसेल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
Recommended image5
Mohammed Shami Farmhouse: अंदर से कुछ ऐसा दिखता है मो. शमी का 15 करोड़ का फार्महाउस
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved