स्पेन के स्टार टेनिस प्लेयर राफेल नडाल ने साल का चौथा और आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन का सिंगल्स खिताब अपने नाम किया। वर्ल्ड नंबर-2 नडाल ने फाइनल में वर्ल्ड नंबर-5 रूस के डैनिल मेडवेडेव को 7-5, 6-3, 5-7, 4-6, 6-4 हरा दिया।
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को महेंद्र सिंह धोनी के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, दिल्ली के इस बल्लेबाज से जब धोनी से तुलना का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सबसे मुश्किल सवाल है। उन्होंने कहा कि कोई भी रातों-रात धोनी नहीं बन सकता।
सचिन तेंदुलकर ने रविवार को चंद्रयान-2 को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इसरो हमें चांद तक ही नहीं, बल्कि उससे भी दूर ले जाएगा। दरअसल, चंद्रयान-2 मिशन के तहत लैंडर विक्रम की शुक्रवार-शनिवार रात 1 बजकर 53 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग होनी थी। लेकिन लैंडर विक्रम का संपर्क लैंडिंग से सिर्फ 69 सेकंड पहले इसरो से संपर्क टूट गया था।
ओल्ड ट्रैफर्ड. ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट उस वक्त मुश्किल में आ गए, जब ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की 140 किमी प्रतिघंटा स्पीड की गेंद उनके एल-गार्ड में जा लगी। बॉल इतनी तेज थी कि उनका एल-गार्ड यानी बॉक्स भी टूट गया।
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के साथ स्लेजिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालांकि, वे इन सभी को आसानी से सहन कर लगातार शांत रहने की कोशिश कर रहे हैं। इसी तरह का मामला ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेले जा रहे चौथे मैच के तीसरे दिन भी सामने आया।
बेंगलुरु. पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 आई में शानदार प्रदर्शन के बाद दीपक चाहर की नजर आगामी साउथ अफ्रीका में होने वाली टी-20 आई सीरीज पर है।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को ट्विटर पर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था, "अपने अंदर झांकने के बाद बाहर कुछ ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती।" अब विराट कोहली की पोस्ट का सोशल मीडिया यूजर्स मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या चालान कट गया है?
राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देवेंद्र वाल्मीकि का एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है। पोस्ट को 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' ने शेयर किया है, जिसमें उनके संघर्षों और हॉकी खिलाड़ी बनने की कहानी बताई गई है। पोस्ट में देवेंद्र वाल्मीकि अपने बचपन के बारे में बताया है, जब वह अपने परिवार के साथ मुंबई में एक झुग्गी में रहते थे। उन्होंने बताया, "मेरे माता-पिता अच्छी जिंदगी के लिए गांव से मुंबई आ गए। हमने स्लम में एक 10 बाई 10 का घर किराए पर लिया।"
सोशल मीडिया पर जशिका और अजाजुद्दीन का वीडियो हुआ वायरल, गोल्ड मेडेलिस्ट नादिया और खेल मंत्री किरन रिजिजू ने की तारीफ।
पाकिस्तान के क्रिकेट टीम के नए कोच की घोषणा कर दी गई है। मिस्बाह उल हक को पीसीबी का मुख्य कोच और पाकिस्तान के चयनकर्ताओं का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ऐसा पहली बार है जब एक ही व्यक्ति को मुख्य कोच और चयनकर्ता का अध्यक्ष चुना गया है। मिस्बाह को अगले तीन साल तक पीसीबी का मुख्य कोच बनाया गया है। अब वो अपने हिसाब से खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें ट्रेनिंग दे सकेंगे। वकार यूनिस को बॉलिंग कोच बनाया गया है