एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया के अधिकारिक प्रायोाजक अडानी ग्रुप ने इस मेगा स्पोर्ट्स इवेंट के लिए वंदे मातरम को प्रेजेंट कराया है। यह प्रस्तुति शिलांग बैंड की है।

Vande Mataram for Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 के लिए भारतीय टीम पहुंच चुकी है। भारतीय खिलाड़ियों की हौसला आफजाई के लिए राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को बेहद शानदार तरीके से प्रेजेंट किया गया है। एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया के अधिकारिक प्रायोाजक अडानी ग्रुप ने इस मेगा स्पोर्ट्स इवेंट के लिए वंदे मातरम को प्रेजेंट कराया है। यह प्रस्तुति शिलांग बैंड की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

एशियन गेम्स की आधिकारिक शुरूआत

23 सितंबर को संपन्न हुई ओपनिंग सेरेमनी के बात टूर्नामेंट की आधिकारिक शुरूआत हो चुकी है। रविवार को भारतीय एथलीट्स 10 से ज्यादा इवेंट्स में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें महिला क्रिकेट का सेमीफाइनल भी शामिल है। इसके अलावा शूटिंग, बॉक्सिंग, टेनिस, हॉकी और फुटबाल सहित कई इवेंट्स में भारतीय एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं।

Asian Games 2023 में 481 गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2023 में विभिन्न इवेंट्स में इस बार कुल 481 गोल्ड मेडल बांटे जाएंगे। दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाले खिलाड़ियों के लिए सिल्वर और ब्रांज मेडल दिए जाते हैं। अगर सारे मेडल्स को एक साथ कर दें तो यह संख्या डेढ़ हजार के करीब हो जाएगी। एशियन गेम्स के इतिहास में भारत ने अब तक कुल 672 मेडल जीते हैं। इनमें 155 गोल्ड, 201 सिल्वर और 316 ब्रांज मेडल शामिल हैं। एशियाई देशों में 672 पदकों के साथ भारत 5वें पायदान पर है। एशियन गेम्स में चीन का दबदबा रहा है। चीन ने अब तक 3187 मेडल जीते हैं। चीन ने 1473 गोल्ड, 994 सिल्वर और 720 ब्रांज मेडल जीते हैं। भारत ने साल 2018 के एशियाई खेलों में कुल 70 मेडल जीते थे। इनमें 16 गोल्ड, 23 सिल्वर मेडल और 31 ब्रांज मेडल शामिल था। तब भारत पदक तालिका में 8वें पायदान पर था।

यह भी पढ़ें:

Asian Games 2023: जानें 24 सितंबर को भारत ने कितने मेडल जीते, क्या है बाकी देशों का हाल