अमेरीकी स्टार्टअप एटलीस के भारतीय मूल के सीईओ मोहक नाहटा ने वादा किया है कि अगर नीरज चोपड़ा 2024 पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतते हैं तो सभी को एक दिन का मुफ्त वीजा दिया जाएगा। 

खेल डेस्क। अमेरिका के वीजा स्टार्टअप एटलीस के भारतीय मूल के सीईओ और संस्थापक मोहक नाहटा ने वादा किया है कि अगर नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में गोल्ड मेडल जीतते हैं तो वे सभी को मुफ्त वीजा दिलाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नीरज चोपड़ा भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी हैं। उनसे देश को पदक की उम्मीद है। मोहक नाहटा ने लिंक्डइन पर पोस्ट कर घोषणा की है कि नीरज के सोना जीतने पर सभी को वीजा मुफ्त दिलाऊंगा। उनका पोस्ट तुरंत वायरल हो गया।

एक दिन के लिए मुफ्त मिलेगा वीजा

नाहटा ने अपने पोस्ट में कहा कि अगर नीरज चोपड़ा गोल्ड पाते हैं तो वे दुनिया भर के सभी Atlys यूजर को एक दिन के लिए मुफ्त वीजा देंगे। यह ऑफर सभी देशों को कवर करता है। यूजर बिना किसी लागत के वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूजर किसी भी देश की यात्रा करना चुन सकते हैं।

नाहटा के इस कदम पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं। जहां कई लोगों ने नीरज चोपड़ा के लिए उत्साह दिखाया है। वहीं, कुछ लोगों ने इसे मार्केटिंग टैक्टिक्स बताया है। एक यूजर ने पोस्ट किया, "अरे नीरज! मैं यूरोप घूमना पसंद करूंगा।" दूसरे यूजर ने कहा कि यह ऑफर शानदार है। उम्मीद है कि नीरज चोपड़ा गोल्ड जीतेंगे।

वीजा सेवा देती है एटलीस

बता दें कि एटलीस अपनी तेज और कुशल यात्रा वीजा सेवाओं के लिए जाना जाता है। यह ऐप वीजा और अन्य यात्रा दस्तावेज प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाता है। विभिन्न देशों के लिए प्रमुख यात्रा प्रतिबंधों और जरूरी दस्तावेजों के बारे में अपडेट जानकारी भी देता है।

यह भी पढ़ें- भारत के लिए निराशाजनक ओलंपिक का 8वां दिन: दीपिका कुमारी, मनु भाकर, भजन कौर बाहर

6 अगस्त को मैदान में उतरेंगे नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। वह 6 अगस्त को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में अपना स्वर्ण पदक बचाने के लिए मैदान में उतरेंगे। भाला फेंक स्पर्धाओं में एथलीटों को भाला फेंकने के लिए छह अवसर मिलते हैं। क्वालिफिकेशन राउंड में 32 एथलीट शामिल होते हैं। टॉप 12 में आने वाले फाइनल में पहुंचते हैं। फाइनल में एथलीटों को छह और प्रयास मिलते हैं। सर्वश्रेष्ठ थ्रो के अंक से तय होता है कि किसे स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: 25m पिस्टल फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं मनु भाकर