विनेश, पीएमओ अपने मेडल्स लौटाने जा रही थीं लेकिन दिल्ली पुलिस के रोके जाने के बाद उन्होंने अवार्ड्स को कर्तव्यपथ के फुटपाथ पर छोड़ दिया।

Vinesh Phogat left her Award at kartavya Path: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड लौटाने की घोषणा के चार दिनों बाद विनेश फोगाट ने अपने मेडल्स को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शनिवार को छोड़ दिया। विनेश, पीएमओ अपने मेडल्स लौटाने जा रही थीं लेकिन दिल्ली पुलिस के रोके जाने के बाद उन्होंने अवार्ड्स को कर्तव्यपथ के फुटपाथ पर छोड़ दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विनेश फोगाट एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल विजेता हैं। विनेश फोगाट को 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था। यह देश का सर्वोच्च खेल सम्मान है। 2016 में उनको अर्जुन पुरस्कार दिया गया था।

बीते दिनों उन्होंने पीएम मोदी के नाम एक खुला पत्र लिखा था। विनेश फोगाट के पहले बजरंग पूनिया भी अपना पद्मश्री लौटा चुके हैं और उन्होंने भी अपना मेडल, कर्तव्य पथ पर छोड़ दिया था। बजरंग के बाद गूंगा पहलवान ने भी पद्मश्री लौटाने का ऐलान किया था। 

पहलवानों का यह निर्णय, कुश्ती महासंघ में बृजभूषण शरण सिंह के खास संजय सिंह के चुनाव जीतने और उनके खिलाफ यौन शोषण के लगे आरोपों में कार्रवाई नहीं होने के बाद आई। महासंघ के चुनाव का परिणाम आने के बाद रोते हुए पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से सन्यास का ऐलान किया था। हालांकि, पहलवानों के मुखर होने के बाद खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद महासंघ के ऑफिस को भी बीजेपी सांसद के आवास से हटा दिया गया।

बजरंग पूनिया ने किया वीडियो पोस्ट

बजरंग पुनिया ने विनेश फोगाट का एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में विनेश, कर्तव्य पथ पर चल रही हैं। कर्तव्यपथ, राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक है। उनकी हाथ में अर्जुन अवार्ड की ट्राफी और एक प्रशस्ति पत्र है। उनके साथ पुलिसवाले भी चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

विनेश फोगाट ने पीएम मोदी को लेटर में लिखा-आपके घर की बेटी हालात बता रही