बिहार के भागलपुर के नवगछिया में एक प्रेमी जोड़े और उनकी दो साल की बेटी की हत्या की सनसनीखेज घटना हुई। तीनों की हत्या महिला के पिता और भाई ने की। 

भागलपुर। बिहार के भागलपुर के नवगछिया में प्रेम प्रसंग मामले में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। घटना बुधवार की है। 2021 में एक प्रेमी जोड़ा घर से भाग गया था। दोनों ने शादी कर ली थी। उन्हें एक बेटी हुई। दो साल की बेटी को लेकर दोनों अपने गांव लौटे थे। लड़की के पिता और भाई ने मिलकर तीनों की हत्या कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंदन कुमार, उसकी पत्नी चांदनी कुमारी और उनकी दो साल की बेटी की हत्या की गई। चांदनी कुमारी के पिता और भाई ने तीनों को गांव लौटने के तुरंत बाद मार डाला। चंदन के पिता बीमार हैं। वह अपने बीमार पिता को देखने आया था। पिता से मिलने के बाद चंदन पत्नी और बेटी को साथ लेकर लौट रहा था तभी उनपर हमला कर दिया गया।

एक ही गांव के थे चंदन और चांदनी

नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि चंदन और चांदनी एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों एक-दूसरे को प्यार करते थे। वे 2021 में घर से भाग गए थे। चांदनी के परिवार ने उनके रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया। एसपी ने कहा कि हमें हत्या की सूचना बुधवार को करीब शाम चार बजे मिली थी। वे दोनों अपने नए घर की ओर जा रहे थे तभी चांदनी के पिता पप्पू सिंह ने चंदन पर लोहे के रॉड से हमला किया। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे धीरज कुमार को बुलाया। धीरज आया और तीनों को गोली मार दी। गोली लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- इंदौर में शादी के 24 दिन बाद मायके गई बीवी तो पति ने चाकू से गला काटकर दे दी जान, लिखा... अब नहीं करूंगा

एसपी ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञ ने अपराध स्थल की जांच की है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। चंदन के बड़े भाई केदार नाथ सिंह ने कहा, "मेरे भाई को चांदनी से प्यार हो गया और उसने उससे शादी कर ली। वे दोनों एक साथ खुश थे। गोली लगने से कुछ देर पहले मेरा भाई, उसकी पत्नी और उनकी बेटी हमारे बीमार पिता को देखने आये थे। मेरी भाभी के पिता और भाई ने उन्हें मार डाला और घटनास्थल से भाग गए।"

यह भी पढ़ें- बिहार बेगूसराय में रील बनाने से रोकने पर घरवालों के साथ पत्नी ने कर दी पति की हत्या