बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल ने बिहार की गौरवशाली परंपराओं का सम्मान करने की बात कही।

पटना न्यूज: बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत स्पीकर नंदकिशोर यादव, सभापति अवधेश नारायण सिंह और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ ही नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों ने किया। राज्यपाल को पटना एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि वे बिहार के गौरवशाली इतिहास और भारतीय संस्कृति और भारतीय इतिहास में बिहार के योगदान से भलीभांति परिचित हैं, जिसके कारण यह जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है, जिसे देखते हुए मैं यहां की गौरवशाली परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत के अनुरूप अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की पूरी कोशिश करूंगा।

आपको बता दें कि 24 दिसंबर को केंद्र सरकार ने बिहार समेत कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया था। केरल के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया था। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। इसी तरह जनरल विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

ओडिशा के राज्यपाल को भी बदल दिया गया। डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया। अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल पद से रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया जबकि डॉ. विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

ये भी पढ़ें-

BPSC Exam: इस 2 मिनट के वीडियो में देखिए बिहार पुलिस का क्रूर चेहरा