Bihar News: पटना सिटी में PUBG गेमिंग एडिक्शन के कारण एक युवक ने आत्महत्या कर ली। जानें इस चौंकाने वाले मामले की पूरी कहानी।

Bihar News: पटना सिटी के अगमकुआं थाना इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दिल्ली के रहने वाले 23 वर्षीय विकास कुमार ने ऑनलाइन गेम PUBG (BGMI) की लत के चलते आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसकी कमाई का जरिया भी यही गेम था, लेकिन जब पत्नी ने उसे गेम खेलने से मना किया, तो उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। आइए, इस पूरी घटना के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गेमिंग के जुनून ने छीन ली जिंदगी

विकास कुमार पटना सिटी के अगमकुआं इलाके में किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था। वह कोई नौकरी नहीं करता था, बल्कि PUBG गेम खेलकर पैसे कमाता था। यही उसकी आय का एकमात्र जरिया था और उसी से घर चलाता था। उसकी पत्नी मनीता कुमारी के अनुसार, वह दिन-रात केवल गेम ही खेलता रहता था। जब भी उसे गेम खेलने से रोका जाता, तो वह आत्महत्या करने की धमकी देता था। घटना के दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ।

जब पत्नी ने फिर किया मना तो...वही बन गई आखिरी बातचीत

घटना वाली रात, विकास की पत्नी मनीता अपने मौसी के घर चैती छठ पर्व में शामिल होने गई थी। सुबह करीब 5 बजे मनीता और विकास के बीच आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। मनीता ने उसे फिर से गेम खेलने से मना किया। विकास ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया, बल्कि वह गुस्से में लग रहा था। कुछ ही घंटों बाद मकान मालिक ने फोन करके सूचना दी कि विकास ने फांसी लगा ली है। परिवार वालों के अनुसार, विकास इसी तरीके से पैसे कमा रहा था और उसका पूरा घर खर्च पबजी गेम पर ही निर्भर था। लेकिन गेमिंग की यह लत इतनी बढ़ गई थी कि उसने अपनी जिंदगी को ही खत्म कर लिया।

सभी एंगल से पुलिस कर रही मामले की छानबीन

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। अगमकुआं थाना के सब-इंस्पेक्टर रामायण सिंह के अनुसार, यह साफ है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस इस मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से देख रही है। परिवार वालों से पूछताछ जारी है। पुलिस सभी एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।