Bihar Wedding News: बिहार में वरमाला के बाद दुल्हन ने दूल्हे को नोट गिनने का टास्क दिया। दूल्हा नोट नहीं गिन पाया तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और बंधक बना लिया दूल्हे पक्ष को।

Bihar News: शादी करना एक लड़के और लड़की के लिए पूरी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला होता है। लोग सोच-समझकर अपना जीवनसाथी चुनते हैं, लेकिन कई बार जीवनसाथी चुनने में धोखा भी मिल जाता है। बिहार के पूर्वी चंपारण से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां दूल्हे पक्ष ने दुल्हन से एक सच छुपाया था। लेकिन वरमाला के बाद दुल्हन को दूल्हे पर शक हो गया। उसने दूल्हे को एक टास्क दिया ताकि सच सबके सामने आ जाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फिर क्या था, दूल्हा वो टास्क पूरा नहीं कर पाया। फिर दुल्हन ने कहा- मैं तुमसे शादी नहीं करूंगी। बारात वापस ले जाओ। ये सुनकर सभी हैरान रह गए। दुल्हन को मनाने की तमाम कोशिशें की गईं। लेकिन वो अपने फैसले से टस से मस नहीं हुई। इसके बाद खूब हंगामा हुआ। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और बारातियों को बंधक बना लिया। फिर पुलिस मने आकर सभी को छुड़ाया. इसके बाद थक-हारकर दूल्हा खाली हाथ बारात वापस ले गया. मामला भूराखाल गांव का है। घोड़ासहन के कदमवा गांव से प्रमोद पासवान के बेटे लवकुश कुमार की बारात बुधवार को दुल्हन के घर पहुंची। बारात का धूमधाम से स्वागत किया गया। जयमाला की रस्म के दौरान दुल्हन को दूल्हे पर शक होने लगा। उसे लगा कि दूल्हा शायद अनपढ़ है। लेकिन यह सच सबके सामने कैसे लाया जाए? फिर क्या, जैसे ही दूल्हा सात फेरे लेने के लिए मंडप पर बैठा, दुल्हन ने कहा- मेरे सामने ये नोट गिन लो।

दूल्हा बदलने का आरोप

दुल्हन की बातें सुनकर सभी दंग रह गए। उन्होंने कहा- ये क्या कर रही हो? दुल्हन ने कहा- मुझे शक है कि दूल्हा अनपढ़ है। अगर ये गलत है तो नोट गिनकर दिखाओ। जब दूल्हा ऐसा नहीं कर सका तो उसकी सच्चाई सबके सामने आ गई। दूल्हा वाकई अनपढ़ निकला। दुल्हन मंडप से उठकर बोली- मैं ऐसे अनपढ़ दूल्हे से शादी नहीं करूंगी। हमसे सच्चाई छिपाई गई। कहा गया कि दूल्हा पढ़ा-लिखा है। लेकिन वह चंद नोट भी नहीं गिन सका। इतना ही नहीं दुल्हन ने यह भी कहा- दूल्हे को बदल दिया गया है। जिस दूल्हे की तस्वीर हमें दिखाई गई, वह वह नहीं है।

दूल्हे के परिवार को बंधक बनाया गया

इसके बाद शादी समारोह में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद लड़की के परिवार ने दूल्हे और उसके परिवार को बंधक बना लिया। गुरुवार दोपहर पताही थाने को इसकी जानकारी मिली। एसएचओ विनीत कुमार फोर्स के साथ दुल्हन के घर भूराखाल पहुंचे। पुलिस ने बीच-बचाव कर दूल्हे और उसके परिवार को मुक्त कराया और उसके घर भेज दिया। यह मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।