चेरिया बरियारपुर चुनाव 2025 में JDU के अभिषेक आनंद ने RJD के सुशील कुमार को 4119 वोटों से हराया। 2020 में यह सीट RJD ने जीती थी। बेगूसराय की इस सीट पर JDU और RJD के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिलती है।

Cheria Bariarpur Assembly Election 2025: चेरिया बरियारपुरविधानसभा चुनाव 2025 में जनता दल (यूनाइटेड) के अभिषेक आनंद जीत गए हैं उन्हें 75081 वोट मिले। उन्होंने 4119 वोटों से राष्ट्रीय जनता दल के सुशील कुमार को हराया। चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट बिहार के बेगूसराय जिले की अहम विधानसभा सीटों में से एक है। इस सीट पर हर चुनाव में सियासी समीकरण बदलते रहे हैं। 2020 में RJD के राजबंशी महतो ने JDU की कुमारी मंजू वर्मा को भारी अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। चेरिया बरियारपुर विधानसभा में प्रमुख राजनीतिक दल RJD, JDU, BJP, LJP, RLSP शामिल हैं। 

पिछले तीन विधानसभा चुनावों का सारांश

2020 विधानसभा चुनाव

  • विजेता: राजबंशी महतो (RJD)-68,635 वोट
  •  उपविजेता: कुमारी मंजू वर्मा (JDU)- 27,738 वोट
  •  वोट अंतर: 40,897 वोट

नोट: आरजेडी नेता राजबंशी महतो 10वीं पास हैं। उन पर कोई आपराधिक केस नहीं है। उनके पास कुल 3.79 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है और एक लाख रुपए का लोन है।

2015 विधानसभा चुनाव

  • विजेता: कुमारी मंजू वर्मा (JDU)-69,795 वोट
  • उपविजेता: अनिल कुमार चौधरी (LJP)-40,059 वोट
  • वोट अंतर: 29,736 वोट

2010 विधानसभा चुनाव

  • विजेता: कुमारी मंजू वर्मा (JDU)-32,807 वोट
  • उपविजेता: अनिल कुमार चौधरी (LJP) -31,746 वोट
  • वोट अंतर: 1,061 वोट

चेरिया बरियारपुर: सियासी समीकरण और वोट बैंक

चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र में RJD और JDU के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिली है। 2020 में RJD ने भारी अंतर से जीत हासिल की थी, लेकिन JDU और BJP की वोट बैंक भी मजबूत है। इस क्षेत्र में यादव, पासवान, ब्राह्मण और अन्य पिछड़ा वर्ग मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। 2025 में चुनावी रण में विकास, रोजगार, सड़क और स्वास्थ्य जैसे मुद्दे मतदाताओं की प्राथमिकता में रहेंगे। उम्मीदवारों के पिछले काम और चुनावी वादे वोटरों के फैसले को प्रभावित करेंगे।