खगड़िया विधानसभा चुनाव 2025 में जेडीयू के बबलु कुमार ने जीत दर्ज की है। उन्हें 93,169 से ज्यादा वोट मिले। बबलु कुमार ने 23,315 से अधिक वोटों के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार चंदन कुमार उर्फ डॉ. चंदन यादव को शिकस्त दी।
Khagaria Assembly Election 2025: बिहार की राजनीति में खगड़िया विधानसभा (Khagaria Vidhan Sabha) हमेशा सुर्खियों में रही है। खगड़िया विधानसभा चुनाव 2025 सीट जनता दल (यूनाइटेड) उम्मीदवार बबलु कुमार जीत गए हैं। उन्हें 93169 से ज्यादा वोट मिले। उन्होंने 23315 से ज्यादा वोटों से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चंदन कुमार उर्फ डॉ. चंदन यादव को हराया। यहां 1985 के बाद पहली बार 2020 में कांग्रेस ने जीत हासिल कर बड़ा उलटफेर किया। इससे पहले लगातार जदयू (JDU) की पूनम देवी यादव का दबदबा रहा।
2010 चुनाव में किसका रहा दबदबा?
- विजेता: पूनम देवी यादव (JDU)-48,841 वोट
- हारने वाली: सुशीला देवी (LJP) -21,988 वोट
- जीत का अंतर: 26,853 वोट
खास बात: इस जीत ने पूनम देवी को मजबूत राजनीतिक पहचान दिलाई और जदयू का झंडा खगड़िया पर लहराया।
2015 चुनाव में क्या रहा नतीजा?
- विजेता: पूनम देवी यादव (JDU)-64,767 वोट
- हारने वाले: राजेश कुमार उर्फ रोहित कुमार (HAM)-39,202 वोट
- जीत का अंतर: 25,565 वोट
खास बात: इस चुनाव में जदयू महागठबंधन के साथ थी और उन्होंने आसानी से जीत दर्ज की।
2020 का बड़ा उलटफेर कैसे हुआ?
- विजेता: छत्रपति यादव (INC)-46,980 वोट
- हारने वाली: पूनम देवी यादव (JDU)-43,980 वोट
- तीसरे स्थान पर: रेणु कुमारी (LJP)-20,719 वोट
- जीत का अंतर: 3,000 वोट
खास बात: कांग्रेस ने 35 साल बाद यहां जीत दर्ज कर चौंका दिया। करीबी मुकाबले में छत्रपति यादव ने जदयू की पूनम देवी को हराया।
नोट: छत्रपति यादव पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन पर एक आपराधिक मुकदमा है। उनकी कुल संपत्ति 1.36 करोड़ हैं, लेकिन उन पर कोई देनदारी नहीं है।
क्यों अहम है खगड़िया का समीकरण?
- 1. यहां हर बार जनता का फैसला बदलता है।
- 2. 2010 और 2015 में लगातार जदयू का दबदबा रहा।
- 3. 2020 में कांग्रेस ने वापसी कर सबको चौंका दिया।
