मोकामा विधानसभा चुनाव 2025: बाहुबली अनंत सिंह मोकामा सीट जीत गए हैं। उन्होंने राजद की वीणा देवी को हराया। अनंत सिंह को 91 हजार से ज्यादा वोट मिला जबकि राजद प्रत्याशी को 63210 वोट। 

Mokama Assembly Election 2025: मोकामा विधानसभा सीट 2025 बाहुबली अनंत सिंह जीत गए हैं। उन्हें 91416 वोट मिले। दूसरे नंबर पर राजद की वीणा देवी रहीं। उन्हें 63210 वोट मिले। बता दें, अनंत सिंह इस समय जेल में बंद हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिछला चुनावी इतिहास (Mokama Election Results 2010, 2015, 2020)

  • 2010: अनंत सिंह (JDU)-51,564 वोट, जीते। सोनम देवी (LJP)-42,610 वोट, हारीं।
  • 2015: अनंत सिंह (निर्दलीय) - 54,005 वोट, जीते। नीरेज कुमार (JDU)-35,657 वोट, हारे।
  • 2020: अनंत सिंह (RJD)-78,721 वोट, जीते। राजीव लोचन सिंह (JDU)-42,964 वोट, हारे।

नोट: यह साफ करता है कि मोकामा में वोट पार्टी नहीं बल्कि उम्मीदवार के नाम पर पड़े हैं।

2022 उपचुनाव का समीकरण

अनंत सिंह की सदस्यता रद्द होने के बाद उनकी पत्नी नीलम देवी (RJD) ने मैदान संभाला और भाजपा की सोनम देवी को 17 हजार वोटों से हराया। हालांकि यह जीत पहले की तुलना में कम अंतर से हुई, जो अनंत सिंह की पकड़ कमजोर होने का संकेत था।

जातीय समीकरण (Mokama Caste Equation)

  • मोकामा में कुल मतदाता: 2.68 लाख
  • प्रमुख जातियां: भूमिहार, यादव, कुर्मी
  • अन्य प्रभावशाली वोटर: मुसलमान, धानुक, पासवान

नोट: अनंत सिंह खुद भूमिहार समाज से आते हैं। भाजपा भी भूमिहार वोटरों में सेंधमारी कर रही है। जबकि राजद को मुस्लिम-यादव (MY) समीकरण का फायदा मिलता है।

बाहुबली फैक्टर: अनंत सिंह vs सूरजभान सिंह

अनंत सिंह उर्फ ‘छोटे सरकार’ का दबदबा मोकामा में दो दशक से रहा है। उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन जनता में उनकी पकड़ बनी रही। अब भाजपा समर्थित पूर्व बाहुबली सूरजभान सिंह की संभावित एंट्री ने मुकाबले को और पेचीदा कर दिया है।

भाजपा की नई रणनीति

भाजपा अब बाहुबली राजनीति के खिलाफ “स्वच्छ छवि बनाम बाहुबली” का नैरेटिव बना रही है। 2022 में पहली बार उसने खुद उम्मीदवार उतारा और अब 2025 में बड़ा दांव खेल सकती है।

उम्मीदवारों की शिक्षा व संपत्ति

  • अनंत सिंह: मैट्रिक तक पढ़ाई करने वाले नेता अनंत संह पर एक दो नहीं बल्कि 38 क्रिमिनल केस चल रहे हैं। संपत्ति की बात करें तो उनके पास 68.56 करोड़ की चल अचल संपत्ति हैं। यहीं नहीं उन पर 17 करोड़ से ज्यादा का कर्जा भी है।
  • नीलम देवी: इंटर पास, करोड़ों की संपत्ति घोषित, राजनीति में नई लेकिन बाहुबली छवि का फायदा।
  •  सोनम देवी (BJP): सीमित शिक्षा, भूमिहार समाज से, भाजपा की साफ-सुथरी छवि का चेहरा।