सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो पटना का बताया जाता है। युवक का जब रिक्शा फंसा तो वह रोने लगा। इसी बीच एक दंपति उसको समझाते रहे हैं कि आप रिक्शा छोड़कर चले जाओ वो कहीं नहीं जाएगा, हम उसको देखते रहेंगे। लेकिन ऑटो चालक उसको छोड़ने को तैयार नहीं है।
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या ने सास राबड़ी देवी और बड़ी ननद मीसा भारती पर गंभीर आरोप लगा हैं। ऐश्वर्या ने दावा किया है कि राबड़ी देवी और मीसा भारती ने उन्हें घर से धक्का मारकर बाहर निकाल दिया। साथ ही उन्हें खाना भी नहीं दिया गया।
बिहार में शुक्रवार रात से जारी भारी बारिश की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। बारिश से जुड़ी घटनाओं की वजह से अब तक यहां 13 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आलम यह है कि कई जगह सड़कों पर नाव चल रही हैं।
बिहार में बारिश ने यहां ऐसा कहर बरपाया कि सड़क से लेकर अस्पताल तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। पटना में बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। राज्य के कई रेल मार्ग बारिश की वजह से बंद हैं। पटना शहर का यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में भारी बारिश को लेकर राज्य के 15 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
पटना (बिहार). मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र के बाद अब बिहार शुक्रवार रात से जारी भारी बाशिश की वजह से बेहाल है। बारिश ने यहां ऐसा कहर बरपाया है कि सड़क से लेकर अस्पताल तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। आलम यह है कि पटना में बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। राज्य के कई रेल मार्ग बारिश की वजह से बंद हैं।राजधानी का यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन के लिए राज्य के 15 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।
बाहुबली विधायक अनंत सिंह की परेशानियां लगता है कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। उनको पुलिस ने दो भाइयों की हत्या के ऑडियो वायरल मामले में 48 घंटे की रिमांड पर लिया है। पटना के गर्दनीबाग थाने में उनसे पुलिस पूछताछ करेगी।
मंगलवार रात एक महिला की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी और शव का अंतिम संस्कार करने लगे लेकिन इस दौरान मृतका के पिता वहां पहुंचे और बेटी का अधजला हाथ लेकर शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गए।
बिहार के बक्सर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने जनता दरबार में एक दरोगाजी को बुरी तरह हड़का दिया। वे किसी कार्यकर्ता का नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज करने से खफा थे। दरोगाजी भी अपने अपमान का घूंट नहीं पी सके। उन्होंने मिनिस्टर का खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी।
बुधवार से शुरू हो रहे कार्यक्रम हफ्तेभर चलेंगे, इनका समापन गांधी जयंती पर होगा।
बिहार में बाढ़ की वजह से तबाही तो जारी है। पीड़ितों को राहत सामग्री न मिलने को लेकर भाजपा और जदयू के नेता आमने-सामने आ गए हैं। इसी मामले में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आत्महत्या करने की बात कही है।