बिहार की राजधानी पटना में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय बदमाशों ने उनकी चेन छीनने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर उन्होंने नेता पर गोली चला दी और चाकू से हमला कर दिया।

पटना. बिहार के पटना शहर में सोमवार सुबह एक भाजपा नेता की बड़ी बेरहमी में से हत्या कर दी गई है, वे शहर के मंगल तालाब के पास से गुजर रहे थे, इसी दौरान बदमाशों ने उनकी चेन खींचने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने भाजपा नेता श्याम सुंदर और मुन्ना शर्मा के सिर में गोली मार दी, वहीं एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे भाजपा नेता

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता श्याम सुंदर शर्मा पटना सिटी चौक के नगर मंडल अध्यक्ष थे, वे सोमवार अल सुबह करीब 4 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, सुबह लोगों ने जब उनका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। उन्हें तुरंत नालंदा मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना

यह घटना मौके पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि भाजपा नेता मॉर्निंग वॉक पर निकलने के दौरान सड़क किनारे बैठे थे, तभी एक बाइक से तीन बदमाश आए और उनकी चेन खींचने लगे, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो एक आरोपी ने उन्हें सिर में गोली मार दी, वहीं दूसरे ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद भाजपा नेता की चेन लूट कर फरार हो गए, इस घटना के दौरान वहां कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन वे यह सब चुपचाप देखते रहे। जिससे लग रहा है कि वे इस वारदात को देखकर डर गए थे। इस मामले की जांच करने के लिए एफएसएल की टीम लग गई है। इसी के साथ डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। 

यह भी पढ़ें : UP में सड़क पर फाड़े महिलाओं के कपड़े, वायरल हो गया वीडियो