PM Modi in Patna: पीएम मोदी पटना में डिप्टी सीएम के बेटे की शादी में अचानक पहुंचे, सबको चौंकाया। बिहार को 50 हजार करोड़ की सौगात भी दी।

Patna News: बीजेपी कार्यालय में करीब 70 मिनट तक पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजभवन जाने के बजाय अचानक डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पर उनके बेटे की शादी समारोह में शामिल होने पहुंच गए। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का ऐसा कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था। हालांकि इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ बिहार सरकार के कई मंत्री भी डिप्टी सीएम के आवास पर पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। यहां डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री रात्रि विश्राम के लिए राजभवन चले गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

डिप्टी सीएम सिन्हा ने प्रधानमंत्री के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने पर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर प्रधानमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "आज का दिन हमारे परिवार के लिए बहुत ही गौरव और भावुक क्षणों का दिन था। हमारे सुपुत्र गोविंद भारद्वाज की अंगूठी के शुभ अवसर पर पटना के 3 स्ट्रैंड रोड स्थित सरकारी आवास पर परम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेहपूर्ण आशीर्वाद और उपस्थिति हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए अविस्मरणीय क्षण है। उन्होंने गोविंद और शांभवी को प्रेमपूर्वक आशीर्वाद दिया और उनके नए जीवन की शुभ शुरुआत की कामना की। आपका आशीर्वाद वर-वधू के जीवन को सेवा, सनातन संस्कार और सफलता से सींचेगा।

Scroll to load tweet…

प्रधानमंत्री ने बिहार को दी 50 हजार करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे और इस यात्रा के साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में राज्य का 50वां दौरा पूरा कर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया। चुनावी साल में पीएम का यह दौरा सिर्फ राजनीतिक ही नहीं रहा, बल्कि विकास की नई लकीर भी खींच गया। इस दौरान उन्होंने 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है।