Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 अप्रैल तक बिहार के कई इलाकों में गरज-चमक, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम अपना रौद्र रुप दिखा रहा है। मध्य भारत के हिस्सों से लेकर झारखंड होते हुए ओडिशा तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय हो रहा है, जो मौसम में बदलाव का कारण बन रही है।16 अप्रैल को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर सकता है। इसकी वजह से 19 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, हल्की वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आगामी 24 घंटों के दौरान पटना सहित राज्य के 26 जिलों में मेघ गर्जन, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसको देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: बिहार स्वास्थ्य विभाग में 4,500 पदों पर बंपर भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी और कैसे करें आवेदन

बिहार के कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज

बीते 24 घंटों के दौरान बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहा और अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। नालंदा, किशनगंज, लखीसराय, बांका, शेखपुरा, मुंगेर और पूर्णिया के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। इनमें नालंदा जिले के सिलाव क्षेत्र में सबसे अधिक 41.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम रहा। वहीं, गोपालगंज में 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पूरे प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।